Apple HomeView: Apple ने भारत में अपना नया स्मार्ट डिस्प्ले HomeView लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस घर के स्मार्ट गैजेट्स को कंट्रोल करने के साथ-साथ कई आधुनिक फीचर्स से लैस है। इसकी मदद से यूजर्स घर की स्मार्ट लाइट, दरवाजे के लॉक और दूसरे कनेक्टेड डिवाइसों को कंट्रोल कर सकेंगे। इसके अलावा भी कई फीचर्स दिए गए हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इसकी कीमत कितनी है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
7 इंच की टचस्क्रीन और दमदार प्रोसेसर
इसमें 7 इंच की Liquid Retina टचस्क्रीन दी गई है, जो True Tone सपोर्ट और 500 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है। इसमें A18 चिप लगी है। इसके एंगल को जरूरत के मुताबिक एडजस्ट किया जा सकता है। स्क्रीन यूजर की दूरी के हिसाब से जानकारी दिखाती है। दूर से देखने पर जरूरी जानकारी दिखाई देगी, जबकि पास आने पर ज्यादा डिटेल सामने आ सकती है।
Siri AI असिस्टेंट
HomeView में Siri AI असिस्टेंट दिया गया है। यह यूजर की जरूरत के मुताबिक जवाब देता है। आप आवाज या टच के जरिए स्मार्ट लाइट, दरवाजे के लॉक, थर्मोस्टेट और ब्लाइंड्स जैसे डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं। इसका कैमरा इंटरफेस एक साथ नौ कमरों की लाइव फीड दिखा सकता है।
परिवार के सदस्यों की पहचान
यह डिवाइस परिवार के 6 सदस्यों तक को पहचान सकता है। इसके आधार पर हर व्यक्ति को उसकी पसंद की होम स्क्रीन, ऐप्स और विजेट मिलते हैं। मैसेज और कैलेंडर जैसी निजी जानकारियां सिर्फ संबंधित यूजर तक ही सीमित रहती है।
म्यूजिक और वीडियो कॉल
HomeView में बिल्ट-इन स्पीकर सिस्टम है, जो स्पैशियल ऑडियो और मल्टीरूम प्लेबैक को सपोर्ट करता है। इसकी मदद से FaceTime कॉल कर सकते हैं, आवाज से मैसेज का जवाब दे सकते हैं और रेसिपी को स्टेप-बाय-स्टेप देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: त्योहार पर करने जा रहे हैं ऑनलाइन शॉपिंग ? ऑर्डर करने से पहले चेक करें ये 10 चीजें; एक भी रुपये का नहीं होगा नुकसान
कितनी है कीमत
कीमत की बात करें, तो भारत में इसकी कीमत 39,900 रुपये है। इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी बिक्री 13 नवंबर से शुरू होगी। यह सिल्वर, स्टारलाइट, रोज पिंक और स्पेस ग्रे रंगों में उपलब्ध है। कंपनी ने इसका वॉल-माउंटेड वर्जन भी पेश किया है, जिसे घर के गेट या गलियारे में दीवार पर लगाया जा सकता है।