iPhone Foldable Launch: Apple ने बुधवार को अपने 'सरप्राइज एंड शाइन' इवेंट में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने iPhone Duo नाम से पेश किया है। पासपोर्ट जैसे डिजाइन वाला यह फोन पावरफुल फीचर्स और नए लुक के साथ आया है। iPhone Duo में Apple का लेटेस्ट A20 Pro चिपसेट देखने को मिल रहा है। तो आइए जानते इस स्मार्टफोन को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
इस दिन से शुरू होगी सेल
बता दें कि iPhone Duo को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है, जिसमें 'स्टार व्हाइट' और 'नाइट स्काई' कलर शामिल है। 16 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा और इसकी सेल 23 अक्टूबर से शुरू होगी।
कितनी है कीमत
वहीं कीमत की बात करें, तो भारत में iPhone Duo के बेस 256GB मॉडल की कीमत ₹2,99,900 से शुरू होती है। जबकि फोन के 512GB मॉडल की कीमत ₹3,24,900, 1TB मॉडल की कीमत ₹3,74,900 और 2TB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत ₹4,49,900 है।
प्रोसेसर और डिस्प्ले
इस फोल्डेबल फोन में A20 Pro चिपसेट दिया गया है। इसमें 6-कोर CPU और AI कामों के लिए 32 कोर न्यूरल इंजन मौजूद है, जिससे यह बेहद तेज और स्मूथ काम करता है। फोन बंद होने पर बाहर 5.4 इंच की Super Retina XDR कवर स्क्रीन मिलती है। स्क्रीन और बैक पैनल पर मजबूती के लिए सिरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन दिया गया है। यह खास फोल्डेबल स्क्रीन के लिए तैयार किए गए iOS 27 पर चलता है।
iPhone Duo के कैमरा स्पेक्स
कैमरे की बात करें, तो इसके बैड साइड में 48MP का मेन कैमरा और 12 MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है। यह 4K/120 fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए बाहर सेंटर स्टेज कैमरा और अंदर की स्क्रीन पर अंडर डिस्प्ले फेसटाइम कैमरा मौजूद है।
यह भी पढ़ें: Blinkit को टक्कर दे रहा Flipkart Minutes: रोज आ रहे हजारों ऑर्डर्स! रिपोर्ट में खुलासा
कैसी है बैटरी
एप्पल का दावा है कि यह पूरे दिन की बैटरी लाइफ देता है। केवल 5 मिनट की चार्जिंग में 5 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम मिल जाता है। एक बार चार्ज करने पर यह अंदर की स्क्रीन के यूज से 31 घंटे, कवर स्क्रीन के इस्तेमाल से 44 घंटे या दोनों स्क्रीन के मिले-जुले यूज से 22 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम ले सकते हैं। साथ ही इसमें MagSafe वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।