Apple Pay Launch: भारत में iPhone इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। दिग्गज टेक कंपनी Apple ने लगभग 10 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत में अपनी पेमेंट सर्विस Apple Pay लॉन्च कर दी है। अब iPhone, iPad और Apple Watch यूजर्स बिना अपना प्लास्टिक कार्ड निकाले सीधे अपने डिवाइस से दुकानों, ऐप्स और वेबसाइट्स पर पेमेंट कर सकेंगे। Mac के लिए Apple Pay सपोर्ट बाद में आएगा. बता दें कि अमेरिका में 2014 से Apple Pay की सर्विस मिलती है, लेकिन भारत में अभी पेश किया गया है।
कैसे काम करता है Apple Pay
Apple Pay के जरिए आपको जेब से क्रेडिट या डेबिट कार्ड निकालने की जरूरत नहीं होगी। अगर दुकान की स्वाइप मशीन कॉन्टैक्टलेस पेमेंट सपोर्ट करती है, तो आपको बस अपना iPhone या Apple Watch मशीन के पास ले जाना होगा। पेमेंट करने के लिए फोन का साइड बटन दो बार दबाकर Face ID, Touch ID या पासकोड से वेरिफिकेशन करना होगा। इसके बाद बिना OTP, PIN या कार्ड नंबर डाले तुरंत पेमेंट हो जाएगा।
क्या Apple Pay में UPI और RuPay चलेगा?
भारत में लॉन्च के समय Apple Pay सभी बैंकों और सभी तरह के कार्ड के लिए उपलब्ध नहीं है।Apple Pay केवल Axis Bank के Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड को ही सपोर्ट कर रहा है। इस सर्विस में फिलहाल UPI और RuPay कार्ड का सपोर्ट नहीं दिया गया है। यानि आप इससे QR कोड स्कैन करके सीधा बैंक ट्रांसफर नहीं कर पाएंहे। कंपनी के मुताबिक आने वाले समय में और भी बैंकों और कार्ड्स को जोड़ा जाएगा।
किस डिवाइस में चलेगा
Apple Pay इस्तेमाल करने के लिए भारत में iPhone XR या उसके बाद के मॉडल की जरूरत है और डिवाइस में iOS 18 या उसके बाद का सॉफ्टवेयर होना चाहिए। Apple Watch Series 6 या उससे नए मॉडल, जिसेमें watchOS 11 या नया सॉफ्टवेयर होना चाहिए।
Apple Wallet में कार्ड कैसे जोड़ें?
अपने iPhone में Wallet ऐप खोलें।
Add Card पर टैप करें और अपने एलिजिबल एक्सिस बैंक कार्ड की डिटेल्स दर्ज करें।
बैंक से मिलने वाले SMS या बैंक ऐप के वेरिफिकेशन को पूरा करें। इसके बाद कार्ड Wallet में सेव हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: Google ने भारत में लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला Fitbit Air फिटनेस बैंड, जानिए कीमत और फीचर्स
ऑनलाइन शॉपिंग में मिलेगा फायदा
दुकानों के अलावा आप ऐप्स और वेबसाइट्स पर भी Apple Pay का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें Cashfree, JusPay, Mswipe, Paytm, PayU, Pine Labs, Razorpay और Worldline शामिल हैं। Apple Pay को कई बड़े व्यापारियों के नेटवर्क पर भी अवेलेबल कराया गया है।