Apple Discount Offer: अगर आप iPhone 17, MacBook Air और Apple के अन्य डिवाइस खरीदना चाह रहे हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। जी हां क्योंकि एप्पल ने अपने कई प्रोडक्ट्स पर 10,000 रुपये तक की छूट की घोषणा की है। यह ऑफर एप्पल की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। वहीं एप्पल वॉच खरीदने पर 3 महीने का फ्री Apple Tv सब्सक्रिप्शन मिलेगा। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि एप्पल अपने कौन-कौन से प्रोडक्ट्स पर कितनी छूट दे रहा है।
MacBook Air पर छूट
आपको बता दें कि Apple के ऑफिशियल इंडिया वेबसाइट के अनुसार 13-इंच MacBook Air M4 पर Rs 10,000 का इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है। मैकबुक को 99,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था,लेकिन ऑफर के जरिए ये आपको मात्र 89,900 रुपये में मिल रहा है। यह ऑफर ICICI, Axis और American Express कार्ड्स पर उपलब्ध है। वहीं 14-इंच MacBook Pro M4 अब Rs 1,59,900 में और 16-इंच MacBook Pro M4 Pro Rs 2,39,900 में खरीदा जा सकता है।
आईफोन 17 पर कैशबैक
आईफोन 17 पर भी कंपनी डिस्काउंट ऑफर कर रही है। Apple.in पर iPhone 17 सीरीज पर Rs 5000 का इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है। यह ऑफर ICICI, American Express और Axis कार्ड्स पर मिल रहा है। वहीं पुराने मॉडल iPhone 16 और iPhone 16 Plus पर Rs 4000 तक का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है।
Apple Watch पर ऑफर
MacBook और iPhone के अलावा Apple Watch पर भी ऑफर दिया जा रहा है। इस ऑफर में Apple Watch Series 11 पर Rs 4000 और Apple Watch SE 3 पर Rs 2000 का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। ये ऑफर्स उन ग्राहकों के लिए अच्छा मौका हैं जो Apple के प्रोडक्ट्स को थोड़ी कम कीमत में खरीदना चाहते हैं।