Indian Air Force Agniveer Vayu 2025: इंडियन एयरफोर्स में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इन पदों पर भर्ती ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी, इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार एयरफोर्स की ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2025 तय की गई है।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. रजिस्ट्रेशन होने के बाद नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
STEP 4. फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें।
STEP 5. फीस का भुगतान करके फॉर्म प्रिव्यू और सब्मिट करें।
STEP 6. फॉर्म सब्मिट होने के बाद भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकालना न भूलें।
आवेदन करने के लिए योग्यता
अग्निवीर वायु भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या 12वीं कक्षा गणित, फिजिक्स और इंग्लिश विषय के साथ कम से कम 50 फीसदी अंको के साथ पास होना चाहिए। साथ ही मान्यता प्राप्त पॉलीटेक्निक इंस्टीट्यूट से इंजीनियरिंग में मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल/कंप्यूटर साइंस/ इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी डिप्लोमा कोर्स करने वाले अभ्यर्थी भी अप्लाई कर सकते हैं।
आवेदन के लिए आयुसीमा
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 17.5 साल से अधिकतम आयु 21 साल तय की गई है। अग्निवीर वायु का कार्यकाल 4 साल है। 02 जुलाई 2005 से 02 जनवरी 2009 के बीच जन्मे उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को 550 रुपये फीस जमा करनी होगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से होगा।