
UCEED 2026 Registration: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे ने अंडर ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (UCEED) 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर तय की गई है। वहीं, 7 नवंबर तक लेट फीस के साथ अप्लाई कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें
STEP 5. अंत में फीस जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इस दिन आएगा एडमिट कार्ड
बता दें कि यूसीईईडी परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी 2026 को किया जाएगा। परीक्षा एक ही पाली में आयोजित होगी, जो सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2 जनवरी को ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। वहीं एडमिट कार्ड में किसी भी तरह त्रुटि को सुधारने की अंतिम तारीख 8 जनवरी 2026 तय की गई है।
आवेदन शुल्क
आपको बता दें कि इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 2000 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, बाकी सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 4000 रुपये का शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा।