
UPSC EPFO Vacancy 2025: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा प्रवर्तन अधिकारी और सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 18 अगस्त को खत्म होने जा रही है। जो भी उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाएं है, उनके लिए आज आखिरी मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल रिक्तियां 230 पदों को भरा जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद होमपेज पर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
STEP 4. सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें और प्रिंटआउट निकाल लें।
शैक्षिक योग्यता
आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित है। वहीं, एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। वहीं, सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC) के पदों के लिए सामान्य/EWS श्रेणी के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष, ओबीसी के लिए 38 वर्ष, एससी के लिए 40 वर्ष और PwBD उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 45 वर्ष तय की गई है।
आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को ₹25 का शुल्क देना होगा। वहीं, महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग अभ्यर्थियों को शुल्क में छूट दी गई है।