
UP GIC Lecturer Vacancy 2025 Last Date: उत्तर प्रदेश सर्विस कमीशन की ओर राजकीय इंटर कॉलेज में लेक्चरर के पदों पर भर्ती निकाली गई थी। जिसकी ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो बहुत जल्द बंद होने वाली है, इसलिए अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो जल्द से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc .up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यूपी लेक्चरर के पदों पर आवेदन करने का आखिरी मौका है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 सितंबर 2025 है।
कैसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
STEP 2. यहां 'Authenticate with O.T.R.' पर क्लिक करें।
STEP 3. अगर रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं तो 'Yes' वरना 'No' पर क्लिक करें।
STEP 4. इसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन पत्र भरें।
STEP 5. अंत में वर्ग के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
1516 पदों को भरा जाएगा
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1516 खाली पदों को भरा जाएगा। जिसमें सरकारी इंटर कॉलेज में पुरुषों के लिए 777 पद, महिलाओं के लिए 694, स्पर्श दृष्टिबाधित गवर्नमेंट इंटर कॉलेज/समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय में लेक्चरर के 43 और प्रादेशिक उत्तर प्रदेश जेल परीक्षण विद्यालय में लेक्चरर के 02 पद शामिल हैं।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 125 रुपये जमा करना होगा, वहीं एससी/ एसटी/ पीएच वर्ग को शुल्क के रूप में 65 रुपये का भुगतान करना होगा। शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।