Railway Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, रेलवे भर्ती बोर्ड यानी RRB की ओर से ग्रुप-डी (लेवल-1) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के जरिए देशभर के अलग-अलग रेलवे जोन में कुल 21,997 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 मार्च 2026 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. अब लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
वहीं इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 33 साल तय की गई है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो उम्मीदवार का एनसीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना आवश्यक है। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों के पास राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र (NAC) है, वे भी आवेदन के पात्र होंगे।
यह भी पढ़ें: Bank Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में 418 पदों पर निकली भर्ती, जानिए कौन कर सकता है आवेदन
आवेदन शुल्क
वहीं आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी, एसटी, ईबीसी, महिला, ट्रांसजेंडर वर्ग के लोगों को 250 रुपये शुल्क देना होगा।
चयन प्रक्रिया और सैलरी
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का आयोजन किया जाएगा, इसमें सफल उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट देना होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम होगा। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 22,500 - 25,380 रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।