BPSC Teacher Recruitment 2025: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से स्पेशल स्कूल टीचर के 7279 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आज यानि 2 जुलाई से आवेदन शुरू हो गया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 जुलाई निर्धारित की गई है।
कैसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं
STEP 2. इसके बाद अप्लाई टैब पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें
STEP 3. इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
STEP 4. अब आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें
STEP 5. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
7279 पदों पर की जाएगी भर्ती
बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कक्षा 1 से 5 के लिए 5534 शिक्षक और कक्षा 6 से 8 के लिए 1745 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। प्राथमिक शिक्षक पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। तो वहीं उच्च प्राथमिक शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थियों के पास 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है। इसके साथ ही विशेष शिक्षा में बीएड भी होना चाहिए।
18 से 37 वर्ष होनी चाहिए आयु
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 37 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि ओबीसी और जनरल कैटेगरी की महिलाओं को अधिकतम उम्र सीमा में 3 साल, जबकि एससी और एसटी कैटेगरी को अधिकतम उम्र सीमा में 5 साल की छूट भी दी गई है। बता दें कि इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।