UPPSC PCS 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बडी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में पीसीएस 2026 भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के जरिए लगभग 500 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 27 जुलाई 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
OTR नंबर है जरूरी
आयोग ने स्पष्ट कहा कि बिना OTR नंबर के कोई भी उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकेगा। अगर अभी तक किसी उम्मीदवार ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। आयोग के अनुसार OTR नंबर प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन से कम से कम 72 घंटे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, ताकि सिस्टम में उनकी जानकारी अपडेट हो सके।
क्या होता है OTR?
वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें उम्मीदवार अपनी बेसिक जानकारी एक बार आयोग के पोर्टल पर भरनी होती है। इसके बाद भविष्य में उम्मीदवार अगर कोई और फार्म भरता है तो उसमें बार-बार अपनी बेसिक डीटेल्स लेने की जरूरत नहीं पड़ती है। OTR की इस प्रक्रिया से फॉर्म भरने की प्रक्रिया आसान होती है और गलतियों की संभावना भी कम हो जाती है।
यह भी पढ़ें: IGCAR JRF Vacancy: आईजीसीएआर में निकली जूनियर रिसर्च फेलो की भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
2. OTR पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
3. OTR नंबर मिलने के बाद लॉगिन करें और भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
4. सभी जरूरी जानकारी भरें और डॉक्युमेंट अपलोड करें।
5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें।
कितना लगेगा शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए जनरल, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 125 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि SC, ST और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को 65 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं PwD उम्मीदवारों के लिए सिर्फ 25 रुपये रखा गया है।