UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन प्रयागराज ने राज्य के सहायता प्राप्त स्कूलों में असिस्टेंट टीचर (टीजीटी) के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए कुल 17,735 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 नवंबर तय की गई है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 17,735 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें लड़कों के स्कूलों के लिए 16,193 पद और लड़कियों के स्कूलों के लिए 1,542 पद शामिल हैं।
क्या चाहिए योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन या कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। कुछ विषयों के लिए अतिरिक्त योग्यताएं भी मांगी गई है। इसके अलावा एनसीटीई से मान्यता प्राप्त टीचिंग क्वालिफिकेशन और अपर प्राइमरी स्तर का टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट पास होना जरूरी है।
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और विज्ञापन के अनुसार, अधिकतम आयु सीमा सुपरएनुएएन्शन (सेवा निवृत्ति) की उम्र यानी 62 साल तय की गई है। वहीं नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: DTU में असिस्टेंट प्रोफेसर के 219 पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें, तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को 1000 रुपये, एससी और एसटी वर्ग के लोगों को 500 रुपये और दिव्यांग उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले upessc.up.gov.in ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद ओटीआर पूरा करें।
3. अब रजिस्ट्रेशन करने के बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन सिस्टम एक्सेस करें।
4. फॉर्म में अपनी सभी जरूरी पर्सनल और एजुकेशनल जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
5. अंत में फीस जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।