RRB NTPC Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रेजुएट युवाओं के लिए एनटीपीसी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के तहत कुल 3,548 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 नवंबर तय की गई है। लेकिन इस बार रेलवे ने टाइपिंग टेस्ट के नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है, जिससे उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिली है।
इन पदों पर होगी भर्ती
बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3,548 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें गुड्स ट्रेन मैनेजर के 2750 पद, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के 371 पद, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के 300 पद और चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के 127 पद शामिल है।
टाइपिंग टेस्ट के नियमों में बदलाव
बता दें कि अब जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के पदों के लिए अलग-अलग से कंप्यूटर बेस्ड टाइपिंग टेस्ट नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवारों को केवल सीबीटी-1 और सीबीटी-2 की परीक्षा देनी होगी। हालांकि उम्मीदवारों को कंप्यूटर और टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए। इसका आकलन नौकरी ज्वाइन करने के बाद किया जाएगा. अगर उम्मीदवार का प्रदर्शन संतोष नहीं रहता है, तो इसका असर उनके कन्फर्मेशन या प्रमोशन में देरी के रूप में पड़ सकता है
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही 1 जनवरी 2027 को उम्मीदवार की उम्र 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
यह भी पढ़ें: फिल्मों में आने से पहले किस कॉलेज से नाना पाटेकर ने की थी पढ़ाई? जानिए किन भाषाओं पर थी जबरदस्त पकड़
कैसे करें आवेदन?
1. सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की rrb.indianrailways.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद सीईएन नंबर 06/2026 लिंक पर क्लिक करें।
3. अब नया रजिस्ट्रेशन करें।
4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
5. इसके बाद पद और रेलवे जोन के अनुसार अपनी प्राथमिकता भरें।
6. अंत में आवेदन फीस जमा करके फॉर्म को अच्छी तरह जांच लें और सबमिट कर दें।