IIT Delhi Summer Research Fellowship 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi) की ओर से समर रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह कार्यक्रम उन छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नवाचार और शोध में रुचि रखते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार IIT दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध SRFP पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 अप्रैल तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट oldacademics.iitd.ac.in/srf/login.php पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद समर रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
कैसे होगा चयन
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेज साफ और स्पष्ट होने चाहिए, अन्यथा आवेदन रद्द किया जा सकता है। चयनित उम्मीदवारों को जॉइनिंग के समय सभी मूल दस्तावेज दिखाने होंगे। उम्मीदवारों का चयन उनके अकादमिक प्रदर्शन और शोध के प्रति उनकी रुचि के आधार पर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Recruitment 2026: केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
फेलोशिप में क्या मिलेगा?
आपको बता दें कि यह फेलोशिप कुल 8 सप्ताह (13 मई से 13 जुलाई 2026) तक चलेगी। इस दौरान छात्र आईआईटी दिल्ली परिसर में रहकर रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे। चयनित फेलो को 2000 रुपये प्रति सप्ताह का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके साथ ही देश के भीतर ट्रेन (स्लीपर क्लास) से यात्रा खर्च भी दिया जाएगा, साथ ही आईआईटी दिल्ली में रहने और खाने की व्यवस्था (हॉस्टल) भी दी जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
अंडरग्रेजुएट छात्र जिन्होंने इंजीनियरिंग में कम से कम 2 वर्ष की पढ़ाई पूरी की हो और अपने कोर्स में टॉप 10 में हों। वहीं, एमटेक/एमई छात्र जिन्होंने पहला सेमेस्टर पूरा किया हो, टॉप 10 में स्थान हो और कम से कम 70% अंक या 7.0 सीजीपीए हासिल किया हो। IIT दिल्ली के अपने छात्र इस कार्यक्रम के लिए पात्र नहीं हैं।