NLSIU Fellowship: नेशनल स्कूल ऑफ लॉ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरू ने जनवरी 2027 इनटेक के लिए रिसर्च फेलोशिप प्रोग्राम की घोषणा की है। इस प्रोग्राम के तहत कुल 20 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह फेलोशिप कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर दी जाएगी। जिसके जरिए कानून, सोशल साइंस, पब्लिक पॉलिसी और संबंधित क्षेत्रों में रिसर्च करने का मौका मिलेगा। अलग-अलग शैक्षणिक व प्रोफेशनल बैकग्राउंड वाले उम्मीदवार इनमें आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कुल 20 पदों पर नियुक्ति
आपको बता दें कि यूनिवर्सिटी ने कुल 20 पदों को तीन अलग-अलग श्रेणियों में बांटा है। ग्रेजुएट रिसर्च फेलोशिप के लिए 10 पद, NLSIU पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए 5 पद और यूनिवर्सिटी रिसर्च फेलोशिप के लिए 5 पद शामिल है।
शैक्षणिक योग्यता
हर फेलोशिप के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता और एक्सपीरियंस अलग-अलग रखा गया है। ग्रेजुएट रिसर्च फेलोशिप के लिए उम्मीदवार के पास लॉ में ग्रेजुएशन की डिग्री या फिर सोशल साइंस/पब्लिक पॉलिसी/संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, NLSIU पोस्टडॉक्टोरल फेलोशिप के लिए पिछले तीन वर्षों के अंदर लॉ, सोशल साइंसेज, पब्लिक पॉलिसी या संबंधित क्षेत्र में पीएचडी पूरी करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि जो उम्मीदवार पहले किसी संस्थान में पोस्ट डॉक्टोरल पद पर रह चुके हैं, वे इसके लिए पात्र नहीं होंगे। यूनिवर्सिटी रिसर्च फेलोशिप के लिए संबंधित विषय में PhD के साथ कम से कम 10 साल का टीचिंग या प्रोफेशनल अनुभव होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार का पब्लिकेशन रिकॉर्ड मजबूत होना चाहिए।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड
ग्रेजुएट रिसर्च फेलोशिप के लिए 50 हजार रुपये प्रतिमाह, NLSIU पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए 1.20 लाख रुपये प्रतिमाह और यूनिवर्सिटी रिसर्च फेलोशिप के लिए सबसे ज्यादा 2 लाख रुपये प्रतिमाह से शुरुआत होगी। अंतिम स्टाइपेंड का निर्धारण उम्मीदवार की प्रोफाइल और अनुभव के आधार पर किया जाएगा। बता दें, चयनित उम्मीदवारों को फेलोशिप के दौरान NLSIU के बेंगलुरु कैंपस में रहना होगा।
यह भी पढ़ें: UPSC Vacancy 2026: यूपीएससी ने 13 पदों पर निकाली डायरेक्ट भर्ती, 16 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
कैसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nls.ac.in पर जाएं।
2. इसके बाद 'Research Fellowship' सेक्शन में जाएं।
3. अपनी श्रेणी के अनुसार फेलोशिप का चुनाव करें और आवेदन फॉर्म पर क्लिक करें।
4. मांगी गई सभी जानकारी और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
5. विवरण की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।