National Overseas Scholarship: अगर आप विदेशी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री या पीएचडी करने की तैयारी कर रहे हैं तो ये आपके लिए जरूरी खबर है। नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए सामाचिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने आवेदन प्रोसेस शुरू किया है। इस योजना के तहत छात्रों को हायर एजुकेशन विदेश में हासिल करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। इस स्कॉलरशिप के तहत छात्रों को ट्यूशन फीस के साथ-साथ रहने-खाने का खर्च साथ ही यात्रा और मेडिकल बीमा में सहायता दी जाती है।
एनओसी पाने के लिए पूरी करनी होंगी कौन सी शर्तें?
एनओसी यानी नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप निर्धारित वर्गों और समुदाय के ही उम्मीदवारों को दी जाती है, इनमें अनुसूचित जाति डिनोटिफाइड, नोमेडिक और सेमी नोमेडिक जनजाति, भूमिहीन कृषि मजदूर और पारंपरिक कारीगर परिवार शामिल हैं। इस स्कॉरलशिप को पाने के लिए उम्मीदवारों को कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। उम्मीदवारों को संबंधित कैटेगरी के साथ-साथ निर्धारित शैक्षणिक, आयु, पारिवारिक आय का विवरण देना होगा।
स्कॉलरशिप पाने के लिए कितने नंबर हैं जरूरी?
इस स्कॉलरशिप को हासिल करने के लिए उम्मीदवारों के पास क्वालीफाइंग परीक्षा में कम से कम 60 फीसदी अंत या इसके बराबर ग्रेड होना चाहिए। पीएचडी के लिए आवदेन करने वाले उम्मीदवारों के पास निर्धारित मास्टर डिग्री और मास्टर डिग्री के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के पास संबंधित सबजेक्ट की बेचलर डिग्री होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: KPSC Recruitment Scam: KPSC भर्ती घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 21 ठिकानों पर मारा छापा
किस कोर्स के लिए मिलेगी स्कॉरशिप?
एनओसी के तहत प्रमुख रूप से विदेश में पढ़ाई के लिए मास्टर्स डिग्री और पीएचडी शामिल हैं। इसके साथ ही योजना के तहत उम्मीदवारों के परिवार के सभी सोर्स से सालाना आय 8 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
ऐसे करें आवदेन
इस स्कॉलरशिप को पाने के लिए सबसे पहले नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं। फिर नए आवेदक के तौर पर रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद पर्सनल, एजुकेशनल और अन्य जानकारी भरें। फिर विदेशी विश्वविद्यालय और एडमिशन ऑफर से जुड़ी जानकारी भरें। मांगें गए सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। इसके फॉर्म सबमिट कर दें। अंत में एक्नॉलेजमेंट डाउनलोड करके अपने पास रख लें।