HP TET 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला ने नवंबर 2026 सत्र के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET 2026) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस परीक्षा के तहत JBT, TGT, हिंदी, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू और स्पेशल एजुकेटर जैसी विभिन्न कैटेगरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार एक या उससे अधिक विषयों के लिए अलग-अलग फीस देकर आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
HP TET 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 अक्टूबर निर्धारित की गई है। जबकि लेट फीस के साथ आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर तय की गई है। वहीं इसके बाद आवेदन में सुधार करने के लिए भी एक अलग विंडो दी गई है, जिसमें उम्मीदवार अपनी डिटेल्स में जरूरी करेक्शन कर सकते हैं।
कब होगी परीक्षा
आपको बता दें कि HP TET 2026 परीक्षा का आयोजन 22 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच किया जाएगा। यानी आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास तैयारी के लिए करीब डेढ़ महीने का समय बचा है, जिसका सही इस्तेमाल करके वे परीक्षा के लिए बेहतर रणनीति बना सकते हैं।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग (PHH को छोड़कर) के लिए फीस 1,200 रुपये तय की गई है, जबकि OBC, SC, ST और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 700 रुपये शुल्क चुकाना होगा।
यह भी पढ़ें: कागजों पर बच्चे, जेब में स्कॉलरशिप! संगरूर के सरकारी स्कूलों में फर्जी एडमिशन का पर्दाफाश, NCSC पहुंचा मामला
कैसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
2. इसके बाद CET / Vacancy सेक्शन में जाकर HP TET Nov 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
4. फिर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
5. अंत में निर्धारित शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।