Bihar Police Bharti 2025: केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड की ओर से ड्राइवर कांस्टेबल की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2025 है। बता दें कि सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 4,361 रिक्तियों के लिए आयोजित की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद Apply Online for the Post of Driver Constables in Bihar Police पर क्लिक करें।
STEP 3. फिर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
STEP 4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करके अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
STEP 5. फिर शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
आवेदन के लिए आयुसीमा
इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं, सीएसबीसी आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास हल्के और भारी वाहन चलाने का वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन के लिए अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 675 रुपये का शुल्क जमा करना होगा, वहीं एससी/ एसटी/ बिहार राज्य की सभी वर्ग की महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए एप्लीकेशन फीस 180 रुपये निर्धारित किया गया है। बता दें कि शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।