Monsoon Skin Care Tips: बारिश का मौसम तपती गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन अपने साथ त्वचा संबंधी कई समस्याएं भी लेकर आता है। इस मौसम में वातावरण में उमस और चिपचिपाहट काफी बढ़ जाती है, जिसका असर त्वचा पर भी दिखाई देता है। बारिश के मौसम में ज्यादातर लोग कील-मुंहासे, फोड़े-फुंसी, खुजली, रैशेज और टैनिंग की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके कारण त्वचा काफी डल और बेजान लगने लगती है। इसलिए मानूसन में स्किन केयर पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर आप रात में चेहरे पर कुछ चीजों को लगाकर तब सोते हैं, तो इससे सुबह में त्वचा हाइड्रेट और ग्लोइंग नजर आती है। आइए जानते हैं त्वचा पर किन-किन चीजों को लगाकर सोना चाहिए।
एलोवेरा जेल
बारिश के मौसम में चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाना बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं जो इंफेक्शन रोकने में मदद करते हैं। इसको रोजाना रात को चेहरे पर लगाकर सोने से पिंपल्स, एक्ने और एलर्जी जैसी समस्या नहीं होती है, साथ ही स्किन हाइड्रेट और ग्लोइंग भी नजर आती है।
गुलाब जल
बारिश के मौसम में अगर आप रोजाना रात को चेहरे पर गुलाब जल लगाकर सोते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है। इसको लगाने से त्वचा स्वस्थ और ग्लोइंग नजर आती है।
बादाम का तेल
बारिश के मौसम में चेहरे के लिए बादाम के तेल का इस्तेमाल भी फायदेमंद होता है। क्योंकि बादाम का तेल विटामिन ई से भरपूर होता है। बादाम का तेल लगाने से त्वचा मॉइस्चराइज रहती है। बादाम का तेल लगाने से त्वचा खिली-खिली नजर आती है।
लाइटवेट मॉइश्चराइजर
बारिश के मौसम में भले ही बाहर नमी हो, लेकिन स्किन को मॉइश्चराइज़ करना ज़रूरी होता है। बारिश के दिनों में लाइटवेट मॉइश्चराइज़र का उपयोग करना चाहिए, इससे स्किन सॉफ्ट और नॉन-ग्रीसी बनी रहती है। इस मौसम में कभी हैवी क्रीम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस मौसम में रात में सोने से पहले अपने स्किन के मुताबिक लाइट वेट मॉइश्चराइज़र जरूर लगाएं।