Winter Skin Care Routine: सर्दियों के मौसम में ड्राई स्किन, पपड़ीदार त्वचा, त्वचा पर चकत्ते और खुजली आदि जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में स्किन की सही देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। स्किन की देखभाल करने के लिए लोग मंहगे-मंहगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में रखी चीजों से ही आप अपने स्किन की देखभाल कर सकते हैं। जी हां अगर आप इन चीजों को रात में चेहरे पर लगाकर सोते हैं, तो इससे स्किन मुलायम और कोमल बनी रहती है। तो आइए जानते हैं सर्दियों के मौसम में रात को सोने से पहले चेहरे पर कौन-कौन सी चीजें लगानी चाहिए।
देसी घी
सर्दियों के दिनों में रात को सोने से पहले चेहरे पर देसी घी लगाना चाहिए। क्योंकि देसी घी में पाया जाने वाला विटामिन ई त्वचा को मॉइश्चराइज रखने में और त्वचा पर ग्लो बढ़ाने में मदद करता है।
एलोवेरा जेल
सर्दियों के दिनों में अगर आप रात को सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाते हैं, तो इसमें पाया जाने वाला एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ त्वचा को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है।
ग्लिसरीन
सर्दियों के दिनों में अगर आप चेहरे पर लगाने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल करते हैं, तो यह बेहद लाभकारी होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण स्किन को मुलायम बनाते हैं और दाग धब्बों जैसी समस्याओं को दूर करते हैं।
यह भी पढ़ें: Health Tips: क्या सच में काजू खाने से बढ़ने लगता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानिए इसके पीछे की सच्चाई
शहद
रात को सोने से पहले चेहरे पर शहद लगाना लाभकारी होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पिंपल्स और दाग धब्बे जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।
नारियल तेल
सर्दियों के मौसम में रात को सोने से पहले चेहरे पर नारियल का तेल लगाना फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण त्वचा की ड्राइनेस को दूर करते हैं और स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं।