Archana Tiwari Missing Mystery :मध्यप्रदेश की अर्चना तिवारी मिसिंग मिस्ट्री का सच अब सामने आ चुका है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि अर्चना ने खुद की गुमशुदगी की फिल्मी स्टाइल में पटकथा लिखी थी। बताया जा रहा है कि उसने लापता लेडीज जैसी कहानी से प्रेरित होकर यह पूरा प्लान बनाया। शादी के प्रस्ताव से नाराज अर्चना ने अपना फोन जंगलों में फिंकवाकर और ट्रेन में बैग छोड़कर पुलिस को गुमराह किया। इस साजिश में तीसरे राजदार का नाम भी सामने आया है, जिसने अर्चना का सबसे ज्यादा साथ दिया।
फोन फेंका, पुलिस को गुमराह किया
7 अगस्त को अर्चना ट्रेन 18233 से इंदौर से कटनी निकली थी। लेकिन जब वह घर नहीं पहुंची तो भाई अंकुश ने गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस को भटकाने के लिए अर्चना ने अपना मोबाइल जंगल में फिंकवाया और ट्रेन में अपना सामान छोड़ दिया, ताकि लगे कि उसके साथ कोई अनहोनी हो गई है।
नेपाल बॉर्डर से बरामद
पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक लोकेशन के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया और नेपाल बॉर्डर तक पहुंची। धनगढ़ी (नेपाल) से अर्चना को सुरक्षित बरामद किया गया। पूछताछ में उसने साफ कहा कि उसके साथ कोई गलत हरकत नहीं हुई। बल्कि करीबी दोस्त सारांश और पुराना क्लाइंट तेजेंदर सिंह ने उसकी मदद की।
तीन किरदार और सबसे बड़ा राजदार
पहला किरदार: अर्चना तिवारी – 13 दिन तक 4 राज्यों और नेपाल में छिपी रही।
दूसरा किरदार: सारांश – अर्चना के साथ कई दिनों तक रहा।
तीसरा
किरदार: तेजेंदर सिंह – अर्चना का पुराना क्लाइंट
और सबसे बड़ा राजदार,
जिसने उसे इटारसी तक
छोड़ा।
इसके
अलावा ग्वालियर पुलिस का आरक्षक राम
तोमर और नेपाल निवासी
वायसी देवकोटा पर भी संदेह
है, जिन्होंने टिकट बुकिंग, होटल
और सिम कार्ड की
व्यवस्था की थी।
पुलिस
का बड़ा सर्च ऑपरेशन
एसआरपी राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देश पर पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन चलाया। करीब 2,000 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, नर्मदा नदी में 32 किलोमीटर तक सर्चिंग हुई और जंगलों में पैदल खोजबीन की गई। साइबर सेल की मदद से कॉल डिटेल निकाली गई, जिससे सारांश से अर्चना की लंबी बातचीत का राज सामने आया।
पढ़ाई
में तेज लेकिन शादी
से नाराज
अर्चना के परिजनों का कहना है कि वह बचपन से पढ़ाई में अव्वल रही। वकालत की पढ़ाई के बाद वह इंदौर आ गई और सिविल जज की तैयारी के साथ हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रही थी। परिवार का कहना है कि जब भी शादी की बात होती, वह टाल देती थी। यही वजह रही कि उसने खुद को लापता दिखाने का इतना बड़ा कदम उठाया।