.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Dbd6eca0c-1644-495b-ba67-be49d52bc2a2&w=3840&q=75)
प्राकृतिक फल और सब्ज़ियाँ : प्रकृति की गोद में पले-बढ़े फल और सब्ज़ियाँ आज से सैकड़ों साल पहले बिल्कुल अलग दिखाई देती थीं। आज हम जो चिकने सेब, बड़े केले, या बिना बीज के अंगूर खाते हैं, ये सब मानव हस्तक्षेप का परिणाम हैं। पहले के समय में फल और सब्ज़ियाँ अपने जंगली रूप में पाई जाती थीं. ये छोटे आकार के, कम रसीले, और कई बार स्वाद में भी कड़वे या फीके होते थे। उदाहरण के लिए, आज के रसीले तरबूज की तुलना में पुराने समय का तरबूज छोटा, कठोर और अंदर से बीजों से भरा होता था.
समय के साथ खेती की तकनीकों में सुधार हुआ और मनुष्य ने कृत्रिम चयन (selective breeding) की प्रक्रिया अपनाई। इसमें किसानों ने ऐसे पौधों को बार-बार उगाना शुरू किया जो ज़्यादा मीठे, बड़े या बिना बीज के थे। धीरे-धीरे यही बदलाव पीढ़ी दर पीढ़ी फल और सब्ज़ियों में नज़र आने लगे. इसके अलावा, आधुनिक खेती में रसायनों, कीटनाशकों और जीएमओ (Genetically Modified Organisms) तकनीक का भी उपयोग बढ़ गया है, जिससे सब्ज़ियाँ और फल पहले की तुलना में ज़्यादा आकर्षक दिखने लगे हैं। हालांकि, इस प्रक्रिया से उनके पोषक तत्वों में कमी भी आ सकती है.
आज के समय में बाजार में बिकने वाले फल और सब्ज़ियाँ देखने में भले ही सुंदर और परिपक्व लगें, लेकिन उनमें वो प्राकृतिकता और विविधता नहीं रही जो पहले समय में देखने को मिलती थी. यह बदलाव इंसानों की सुविधा, उत्पादन बढ़ाने और व्यावसायिक लाभ के चलते हुआ है. फल और सब्ज़ियों का यह विकास प्राकृतिक नहीं बल्कि मानव-निर्मित है. जहां एक ओर इससे हमें बेहतर स्वाद और उत्पादन मिला, वहीं दूसरी ओर हमने जैव विविधता और पोषण की गुणवत्ता में भी कुछ हद तक समझौता किया है.