Air Pollution Warning: मौसम बदलने के साथ सर्दी-जुकाम होना आम बात है, लेकिन इन दिनों लगातार बढ़ रहा वायु प्रदूषण आपकी सेहत के लिए एक बड़ा खतरा बन गया है। अगर आपको भी बार-बार खांसी आ रही है और गले में जलन महसूस हो रही है, तो इसकी मुख्य वजह जहरीली हवा हो सकती है। तो आइए जानते हैं कि इसके लक्षण क्या हो सकते हैं और इससे बचाव के उपाय क्या हैं।
बार-बार खांसी और खराश
हवा में मौजूद धूल और धुएं के सूक्ष्म कण सांस की नली में पहुंचकर जलन पैदा करते हैं। इससे सूखी खांसी, गले में खुजली और बार-बार गला साफ करने की जरूरीत महसूस होती है। इसके अलावा नाक में जलन, छींक आना और आंखों से पानी आने की समस्या हो सकती है।
सांस फूलना और सीने में जकड़न
प्रदूषित हवा का असर फेफड़ों पर भी पड़ता है। इसके संपर्क में आने से सांस लेने से तकलीफ, सीने में जकड़न और सांस फूलने जैसी शिकायतें बढ़ जाती हैं। अस्थमा के मरीजों के लिए यह स्थिति और भी खतरनाक हो सकती है।
खुद को कैसे सुरक्षित रखें
मास्क का इस्तेमाल करें- घर से बाहर निकलते समय अच्छी फिटिंग वाला N95 मास्क जरूर पहनें।
AQI पर नजर रखें- घर से बाहर निकलने से पहले अपने इलाके का एयर क्वालिटी इंडेक्स जरूर चेक करें।
घर की हवा रखें साफ- घर के अंदर धूल जमा न होने दें।
खुद को हाइड्रेटेड रखें- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
यह भी पढ़ें: Healthy Liver Drinks: लिवर का रखना है हेल्दी? तो डाइट में शामिल करें ये ड्रिंक्स; मिलेंगे गजब के फायदे
डॉक्टर की सलाह कब लें
अगर खांसी लगातार बनी हुई है, समय के साथ बढ़ती जा रही है या इसके साथ बुखार और सांस लेने में तेज परेशानी महसूस हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और अपनी जांच करवाएं।