.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Df3404be9-0c89-4d0a-9446-2580a82b807e&w=3840&q=75)
Railways cancelled many trains: अगर आप ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद जरूरी है। भारतीय रेलवे ने मेंटेनेंस और री-डेवलपमेंट कार्यों के चलते दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। अचानक कैंसिल हुई ट्रेनों के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। रेलवे ने साफ किया है कि इन बदलावों का मकसद यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा सुविधा देना है। ऐसे में यदि आप अगस्त और सितंबर महीने में यात्रा करने वाले हैं तो पहले रेलवे द्वारा जारी कैंसिल और शॉर्ट टर्मिनेटेड ट्रेनों की सूची जरूर देख लें।
मेंटेनेंस और री-डेवलपमेंट बना वजह
रेलवे ने बताया कि इन कैंसिलेशन की मुख्य वजह पटरियों और स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्य हैं। देशभर में लाखों यात्री रोजाना ट्रेनों से सफर करते हैं और सुरक्षा व सुविधा को बनाए रखने के लिए समय-समय पर यह कार्य किए जाते हैं। इसी वजह से कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को अस्थायी तौर पर कैंसिल किया गया है। इनमें बनारस–विशाखपट्टणम एक्सप्रेस, हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस, गोरखपुर–संबलपुर एक्सप्रेस, सूरत–मालदा टाउन एक्सप्रेस और हटिया–झारसुगुड़ा मेमू एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं।
यह भी पढ़ेंःCM Himanta Biswa Sarma: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को ले जा रही फ्लाइट डायवर्ट, सभी यात्री सुरक्षित
कैंसिल और शॉर्ट टर्मिनेटेड ट्रेनों की सूची
रेलवे की सूची के मुताबिक, 18524 बनारस–विशाखपट्टणम एक्सप्रेस 28 अगस्त, 1, 8 और 11 सितंबर को कैंसिल रहेगी, वहीं 17005 हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस 28 अगस्त को नहीं चलेगी। इसी तरह 15028 गोरखपुर–संबलपुर एक्सप्रेस और 15027 सम्बलपुर–गोरखपुर एक्सप्रेस भी कई तारीखों पर प्रभावित रहेंगी। हटिया–झारसुगुड़ा मेमू एक्सप्रेस 18 अगस्त से 10 सितंबर तक पूरी तरह बंद रहेगी। इसके अलावा, कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है, जैसे गोरखपुर–संबलपुर और सम्बलपुर–गोरखपुर एक्सप्रेस जो हटिया स्टेशन तक ही सीमित रहेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले कैंसिल और शॉर्ट टर्मिनेशन की पूरी सूची जरूर जांच लें ताकि सफर में किसी भी तरह की दिक्कत से बचा जा सके।