दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बिजनौर सें आरिफ नामक आतंकवादी को पकड़ लिया गया है। आरिफ पाकिस्तान में मौजूद आतंकी स्थित आतंकी संगठन के संपर्क में था। देश में आतंकी हमलों की योजना बना रहा था। उसके पास से हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। आरिफ के साथ दो अन्य आतंकवादियों, हरगुनप्रीत सिंह और विकास प्रजापति को भी गिरफ्तार किया गया है।
ये तीनों पाकिस्तान स्थित आतंकी शहजाद भट्टी के निर्देश पर काम कर रहे थे। गिरफ्तार आतंकवादियों ने गुरदासपुर पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमले में भी शामिल थे। पुलिस ने उनके पास से विस्फोटक सामग्री, हथियार और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं।
एक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में से विकास प्रजापति के पास एक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। फोन कॉल से पता चला है कि पंजाब के अलग-अलग इलाकों की रेकी की गई। उसकी वीडियो है। इसके साथ आरोपियों के फोन से शहजाद भट्टी के साथ बातचीत के चैट्स और वॉइस व नोट भी सामने आए हैं।
शहजाद भट्टी के संपर्क में तीनों आरोपी
पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी डायरेक्ट शहजाद भट्टी के संपर्क में थे। शहजाद भट्टी सीधा इन घटनाओं को अंजाम देने के लिए निर्देश दिया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के तहत 'शहजाद भट्टी सोशल मीडिया के जरिए युवकों को अपने गैंग में शामिल करता था। उसके बाद उन्हें बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम देने के निर्देश दिया कता था।'