
जिस फौजी को टोल प्लाजा पर पीटा गया, उसके आरोपियों को ऐसी सजा CM योगी ने इस बार दी है, जिसने अपराधियों के दिलों में खौफ भर दिया. फौजी के साथ मारपीट मामले में योगी इतना नाराज हो गए थे कि उनका गुस्सा देखने लायक था. बताया जाता है कि योगी ने तुरंत अधिकारियों को आदेश दिया कि 24 घंटे के अंदर सबको गिरफ्तार किया जाए. वहीं जैसे ही बात नितिन गडकरी के पास पहुंची तो गडकरी का गुस्सा भी सातवें आसमान पर पहुंच गया, सबसे पहले योगी ने एक्शन लिया तो वहीं दूसरी तरफ नितिन गडकरी ने भी बहुत बड़ा एक्शन लेते हुए सभी को चौंका दिया है
बहस बढ़ने पर टोलकर्मी जवान पर टूट पड़े
दरअसल भारत मां का एक सपूत छुट्टियों में अपने घर आया था. श्रीनगर के कैंप में ड्यूटी जॉइन करने के लिए रात में ही एयरपोर्ट के लिए निकला तो ऐसी घटना घटी जिससने सबको हिलाकर रख दिया, खबरों की मानें तो मेरठ के गोतका गांव का रहने वाले कपिल सिंह राजपूत रेजीमेंट के जांबाज है. सोमवार सुबह उसकी फ्लाइट थी, इसलिए रविवार की रात वो दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए. सरूरपुर इलाके के भूनी टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लंबी कतार थी कपिल ने अपनी आर्मी ID कार्ड दिखाते हुए जल्दी निकलने की गुजारिश की, क्योंकि उसे फ्लाइट पकड़नी थी लेकिन टोल प्लाजा के दबंग कर्मचारी भड़क गए. बहस इतनी बढ़ी कि आधा दर्जन से ज्यादा टोलकर्मी जवान पर टूट पड़े.
ये भी पढ़ें : PM Modi on Alaska meeting: अलास्का मुलाकात पर पुतिन ने पीएम मोदी को दी जानकारी, फोन कॉल में कई मुद्दों पर चर्चा
24 घंटे के अंदर सबकी गिरफ्तारी
जिसका वीडियो वायरल हुआ, जिसमें साफ दिखा कपिल को खंभे पर सटाकर उनपर वार किया गया. जरा सोचिए, ये किस कदर शर्मनाक नजारा था एक सैनिक जो कश्मीर में दहशतगर्दों से लड़ता है, अपने ही गांव में गुंडों की मार खा रहा था, जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, मेरठ में लोग बेकाबू हो गए. देखते ही देखते भूनी टोल प्लाजा पर भीड़ जमा हो गई. लोग धरने पर बैठ गए और एक ही मांग उठाने लगे फौजी पर हमला करने वालों को एनएसए में बंद करो. खबर है कि जैसे ही ये बात योगी को पता लगी तो उन्होंने तत्काल पुलिसवालों को आदेश दिया कि 24 घंटे के अंदर सबकी गिरफ्तारी होनी चाहिए. दावा है कि आरोपियों पर NSA लगाने तक की प्रक्रिया शुरू करने की हिदायत भी दी गई.
टोल प्लाजा के मालिक पर भी कार्रवाई
मामले में मेरठ पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ जान से मारने सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया, योगी के एक्शन के बाद नितिन गडकरी ने जो किया उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे, रिपोर्ट्स की मानें तो नितिन गडकरी को जैसे ही ये मारपीट की घटना पता चली तो NHAI ने टोल प्लाजा के मालिक पर 20 लाख का जुर्माना और लाइसेंस को रद्द कर दिया है. हालांकि धरना-प्रदर्शन करने वाले लोगों का साफ कहना है कि इन आरोपियों को सिर्फ जेल भेजने से बात नहीं बनेगी.ऐसे में आरोपियों पर NSA लगना चाहिए, ताकि सालभर तक जेल से बाहर न आ सकें, क्योंकि ये कोई सामान्य मारपीट नहीं, बल्कि उस वर्दी की बेइज्जती है जिसके दम पर पूरा देश चैन की नींद सोता है