Jay Bhanushali And Mahhi Vij Divorce: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज और एक्टर जय भानुशाली तलाक के फैसले के बाद इन दिनों अपने शोज से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। तलाक के कुछ ही दिनों बाद माही ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसे देखकर उनके फैंस के बीच चर्चाओं का सिलसिला शुरू हो गया। माही ने नदीम को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनसे प्यार करने की बात कही थी। इस पोस्ट के बाद लोगों ने माही और नदीम के रिश्ते को लेकर अफवाहें फैलानी शुरू कर दीं और उन्हें ट्रोल करने लगे। वहीं, इसी सिलसिले में अब सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी है।
अर्पिता ने किया पोस्ट
अर्पिता खान शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर टेलीविजन अभिनेत्री माही विज और सलमान खान के दोस्त और सीईओ नदीम नादज़ की लगातार ट्रोलिंग के बारे में खुलकर बात की। अर्पिता ने लिखा, "@nadz.nadz अगर आप जैसे व्यक्ति को भी ट्रोल किया जा सकता है, तो मुझे आश्चर्य होता है कि हम किस दुनिया में रह रहे हैं।"
माही ने लिखा था पोस्ट
आपको याद दिला दें कि माही विज ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नदीम के साथ एक तस्वीर साझा की थी। अपने लंबे और भावपूर्ण जन्मदिन संदेश में, लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री ने नदीम को अपना सहारा बनने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, "जिस शख्स को मैंने दिल से चुना उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं। वो शख्स, जो मेरे बिना बोले ही मेरी बातें सुन लेता है।
यह भी पढ़ें: Nupur-Stebin Wedding: शादी के बंधन में बंधे नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन, उदयपुर में की रॉयल वेडिंग
तुम मेरा परिवार हो
उन्होंने आगे लिखा था कि जो मेरा साथ इसलिए नहीं देता क्योंकि उसे देना है, बल्कि इसलिए देता है क्योंकि वह देना चाहता है। तुम मेरा परिवार हो। तुम्हारे पास मैं सुरक्षित महसूस करती हूं। मेरे हमेशा के साथी हो। तुम सिर्फ मेरे सबसे अच्छे दोस्त ही नहीं, बल्कि मेरा सहारा, मेरी ताकत, मेरा घर हो।"
"मैं प्यार महसूस करती हूं"
"तुम्हारे साथ मैं जैसे रहना चाहूं, वैसे रह सकती हूं। फिर चाहे दुखी हूं, खुश हूं, इमोशनल हूं या फिर अधूरी। तुम मुझे हर तरह से अपना लेते हो। मैं प्यार महसूस करती हूं। उन्होंने नदीम को 'आई लव यू' कहते हुए लिखा, "हमारी आत्माएं एक-दूसरे से इस कदर जुड़ी हुई हैं जिनको शब्दों में बयां कर पाना बेहद मुश्किल है। जीवन हमेशा आसान नहीं रहा है, लेकिन तुम्हारे साथ होने से सब कुछ हल्का, सब कुछ मजबूत, सब कुछ बेहतर हो जाता है।"
तारा के अकाउंट से किया गया पोस्ट
माही के इंस्टाग्राम अकाउंट के अलावा जय और माही की बेटी तारा की नदीम के साथ तस्वीरें बच्ची के इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर की गईं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “जन्मदिन मुबारक हो मेरे अब्बा। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूँ। आपकी तारा।”
जय भानुशाली ने तोड़ी चुप्पी
वहीं, अपनी पूर्व पत्नी माही को दोस्त के लिए किए गए भावुक पोस्ट पर ट्रोल होते देख, जय भानुशाली ने चुप्पी तोड़ी और लिंक-अप की अफवाहों को खारिज कर दिया। इसी के साथ अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि माही और नदीम के रिश्ते को जिस तरह से दिखाया जा रहा है, उससे वह बहुत परेशान हैं।