दुबई में आईसीसी की बैठक के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने पूरे एशियाई क्रिकेट जगत को हिला दिया. BCCI सचिव देवजीत सैकिया और पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी की आमने-सामने मुलाकात हुई वही नकवी, जिनपर आरोप है कि उन्होंने एशिया कप की ट्रॉफी भारत को देने से इनकार कर दिया था. वजह भारतीय टीम ने उनके एंटी-इंडिया रवैये के चलते उनसे ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. अब पहली बार दोनों बोर्डों ने बातचीत की टेबल पर बैठकर विवाद खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है. क्रिकेट गलियारों में चर्चा है कि पाकिस्तान की बची-खुची हेकड़ी अब खत्म होने वाली है.
ट्रॉफी पर पाकिस्तान की जिद
28 सितंबर को सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने दुबई में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप T20 जीत लिया था लेकिन मैच जीतने के बावजूद ट्रॉफी खिलाड़ियों के हाथों तक नहीं पहुंची क्योंकि नकवी का आदेश था कि ट्रॉफी सिर्फ वही भारतीय टीम को सौंपेंगे. भारतीय खिलाड़ियों ने साफ कहा हम उनसे ट्रॉफी नहीं लेंगे और मामला यहीं से बिगड़ गया. ट्रॉफी आज भी दुबई स्थित एसीसी दफ्तर में बंद पड़ी है और नकवी ने स्टाफ को आदेश दिया है कि उनकी अनुमति के बिना ट्रॉफी हिलाई भी न जाए लेकिन अब सैकिया-नकवी की बैठक ने तस्वीर ही बदल दी है. सैकिया ने कहा बातचीत बेहद सौहार्दपूर्ण रही, गतिरोध खत्म हो चुका है.
अब होगा ‘फाइनल डिसीजन’
आईसीसी बोर्ड मीटिंग के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुई इस बातचीत ने पाकिस्तान को बैकफुट पर ला दिया है. भारत साफ कर चुका है कि ट्रॉफी की इज्जत तभी है जब उसे सम्मान के साथ सौंपा जाए और अब पीसीबी समझ चुका है कि मसला और लंबा खिंचा तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनामी तय है. यही वजह है कि दोनों बोर्ड अब एक नए विकल्प पर बात कर रहे हैं जिसमें भारत को उसकी जीती हुई ट्रॉफी सम्मानपूर्वक सौंपी जाएगी. क्रिकेट विशेषज्ञों का कहना है अब पाकिस्तान की जिद वाली राजनीतिज्यादा दिन नहीं टिक पाएगी.
बांग्लादेश सहित पूरा एशिया देखेगा
एशियाई क्रिकेट परिषद की इस सबसे बड़ी रस्साकशी पर अब सिर्फ भारत नहीं, पूरी दुनिया की नजर है खासकर बांग्लादेश में यह खबर खूब चर्चा में है. बांग्लादेश के क्रिकेट फैंस भी इस मामले को पाकिस्तान की हेकड़ी का अंत मान रहे हैं. देवजीत सैकिया ने साफ कह दिया बहुत जल्द समाधान आएगा और ट्रॉफी भारत को ही मिलेगी. अब मामला सिर्फ समय का है. जिस दिन ये ट्रॉफी औपचारिक रूप से भारत के हाथों में जाएगी उसी दिन पाकिस्तान की जिद, राजनीति और दिखावा पूरी तरह बेनकाब हो जाएगा एशिया कप का असली चैंपियन भारत था… और अब पूरी दुनिया उसी पल का इंतजार कर रही है