Assistant Professor Recruitment: देश के प्रमुख इंजीनीयरिंग संस्थानों में से एक आईआईटी रुड़की में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, IIT रुड़की ने असिस्टेंट प्रोफ्रेसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। IIT रुड़की ने इस भर्ती के लिए दो अलग-अलग विज्ञापन जारी किए हैं। पहला स्पेशन रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत जारी किया गया है, जबकि दूसरा रोलिंग एडवर्टीजमेंट है। अच्छे एकेडमिक और रिसर्च बैकग्राउंड वाले भारतीय नागरिक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
स्पेशन रिक्रूटमेंट ड्राइव
बता दें कि स्पेशल रिक्रूटमेंट ड्राइव भर्ती अभियान सिर्फ SC, ST, OBC, EWS और PwD कैटेगरी के उम्मीदवारों के चलाया जा रहा है। इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर तय की गई है।
रोलिंग विज्ञापन
वहीं रोलिंग विज्ञापन के तहत सभी कैटेगरी के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसमें भारत सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षण लागू होगा। इसके लिए आवेदन करने की कोई अंतिम तारीख नहीं है। उम्मीदवार साल में कभी भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Haryana Recruitment: हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
दोबारा फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं
IIT रुड़की ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने स्पेशल रिक्रूटमेंट ड्राइव ते तहत आवेदन कर दिया है, उन्हें रोलिंग विज्ञापन में दोबारा फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं है।
कैसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IIT रुड़की की आधिकारिक वेबसाइट iitr.ac.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
कितना मिलेगा वेतन
असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-I के पद पर एकेडमिक पे लेवल-12 के तहत ₹1,01,500 – ₹1,67,400 तक सैलरी मिलेगी। जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-II के पद पर एकेडमिक पे लेवल-10 ₹57,700 – ₹98,200 तक सैलरी मिलेगी।