Asus Launch New Laptop: ताइवानी टेक कंपनी आसुस ने गुरुवार को एक नया लैपटॉप लॉन्च किया है। इसका नाम आसुस क्रोमबुक सीएक्स 14 (ASUS Chromebook CX14) है। नया लैपटॉप गूगल के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। लैपटॉप में 14-इंच फुल HD+ IPS डिस्प्ले और 180-डिग्री 'लेट-फ्लैट' हिंज डिजाइन है। ये Intel Celeron Processor N4500 से लैस है, जिसे 8GB RAM और eMMC ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।
कीमत मात्र 18,990
ASUS Chromebook CX14 की भारत में कीमत 18,990 रुपये है। वहीं कंपनी ने इसी का एक और मॉडल CX1405CKA-NK0155 भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 20,990 रुपये है। इस लैपटॉप को आप फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकते हैं। ASUS Chromebook CX14 में एक USB 3.2 जेन पोर्ट दिया गया है। साथ ही एक HDMI पोर्ट मिलता है। इस लैपटॉप में एक USB 3.2 Gen 1 टाइप-ए पोर्ट है और 3.5mm का कॉम्बो ऑडियो जैक दिया गया है। इसमें लगा कैमरा फुलएचडी है और कैमरा शटर के साथ आता है।
दिया गया है वीडियो कैमरा
बता दें कि यह लैपटॉप भारतीय स्टूडेंट्स को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है। लैपटॉप के साथ बाकी गैजेट्स कनेक्ट करने के लिए तमाम पोर्ट दिए गए हैं। इस लैपटॉप में वीडियो कैमरा भी दिया गया है, जो ऑनलाइन क्लास के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है। यह लैपटॉप वायरलैस और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इस लैपटॉप में दो वॉट के दो स्पीकर दिए गए हैं, इसके अलावा डुअल माइक की सुविधा मिलती है। क्रोमबुक में 42Wh की बैटरी लगी है, जो कि यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को सपोर्ट करती है। कंपनी लैपटॉप के साथ यूएसबी टाइप-सी अडप्टर भी दे रही है।