Winter Refrigerator Settings: सुबह और रात के समय में हल्की ठंडक महसूस होना शुरू हो गई है। इस मौसम में लोग अपने कूलर और एसी का रिमोट समेटकर रख देते हैं। लेकिन बात अगर फ्रिज की करें, तो अधिकतर लोग गर्मियों की तरह ही सर्दियों में भी फ्रिज को एक ही टेंपरेटर सेटिंग पर चलाते रहते हैं। जिसका नतीजा ये होता है कि फ्रिज में रखा दूध, दही और सब्जियां जरूरत से ज्यादा ठंडी होकर जमने लगती हैं और उनका नेचुरल स्वाद खराब हो जाता है। साथ ही कंप्रेसर पर ज्यादा लोड पड़ने से बिजली का बिल भी बढ़ता है। तो आइए जानते हैं कि सर्दियों में किस टेंपरेचर पर फ्रिज चलाना चाहिए।
किस टेंपरेचर पर चलाए फ्रिज
डिजिटल डिस्प्ले वाले फ्रिज का मेन कम्पार्टमेंट का तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच और फ्रीजर का तापमान लगभग माइनस 18 डिग्री सेल्सियस पर रखना सबसे सही माना जाता है। वहीं, नॉब वाले फ्रिज का डायल जितना बड़ा होता है, कूलिंग उतनी ही ज्यादा होती है। इसलिए सर्दियों में रेगुलेटर को 1 या 2 नंबर पर सेट कर देना चाहिए। इसे मिनिमम या विंटर मोड पर रखना भी बिल्कुल सही है।
गलत टेंपरेचर पर फ्रिज चलाने के नुकसान
ज्यादा कूलिंग के कारण हरी पत्तेदार सब्जियां, टमटार आदि के अंदर की नमी बर्फ बनने लगती है, जिससे बाहर निकालने पर वे मुरझाई और गली हुई दिखती। है। पका हुआ खाना भी बहुत ज्यादा ठंडा हो जाता है। इसके अलावा बाहर ठंड होने के बावजूद फ्रिज को हाई कूलिंग पर रखने से कंप्रेसर बार-बार ऑन होता है, जिससे बिजली की खपत और बिल दोनों बढ़ जाते हैं।
यह भी पढ़ें: ChatGPT में आया नया Locked Chats फीचर, PIN और फिंगरप्रिंट से लॉक होंगी पर्सनल बातें
क्या सर्दियों में फ्रिज बंद कर देना चाहिए?
जब कड़ाके की ठंड पड़ती है. तो कई लोग बिजली बचाने के चक्कर में फ्रिज का स्विच ऑफ कर देते हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है। फ्रिज बंद रहने से अंदर हवा का सर्कुलेशन रुक जाता है, जिससे नमी और फंगस या अजीब बदबू पैदा हो सकती है। इसके अलावा लंबे समय तक फ्रिज बंद रखने से कंप्रेसर के अंदर कूलिंग गैस और ऑयल जम जाते हैं, जिससे बाद में फ्रिज चालू करने पर कंप्रेसर खराब होने या गैस लीक होने का खतरा बढ़ जाता है।