Atiq ahmad chhangur baba: अतीक अहमद के करीबी माने जाने वाले जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि छांगुर बाबा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में श्रावस्ती सीट से अतीक अहमद के समर्थन में खुलकर प्रचार किया था.
अतीक के लिए जुटा था समर्थन
सूत्रों के मुताबिक छांगुर बाबा माफिया अतीक अहमद का न सिर्फ करीबी था, बल्कि उसके राजनीतिक मकसदों में भी उसकी मदद करता था। 2014 में जब अतीक अहमद ने लोकसभा चुनाव लड़ा था, तब छांगुर बाबा श्रावस्ती पहुंचा था और मुस्लिम मतदाताओं को अतीक के पक्ष में वोट डालने के लिए प्रेरित कर रहा था.
यह भी पढ़ेंःIndia China Relations:भारत-चीन रिश्तों में नई गर्माहट: जयशंकर की बीजिंग यात्रा से बढ़ी सकारात्मक उम्मीदें
मुस्लिम वोट बैंक को साधने की थी कोशिश
बताया जा रहा है कि छांगुर बाबा अतीक अहमद की सियासी रणनीति का हिस्सा था, जो मुस्लिम वोटों को एकजुट कर अतीक के पक्ष में माहौल बनाना चाहता था. इस प्रचार के दौरान उसने कई इलाकों में सभाएं कीं और लोगों से अतीक को समर्थन देने की अपील की थी. इस खुलासे के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है और एक बार फिर यह बहस छिड़ गई है कि कैसे कुछ धार्मिक या प्रभावशाली चेहरे माफिया तत्वों के लिए समर्थन जुटाने में लगे रहते हैं.