
बेंगलुरु से वाराणसी आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। इस दौरान यात्री ने सही पासकोड भी डाला, मगर कैप्टन ने हाईजैक होने के डर से कॉकपिंट का दरवाजा नहीं खोला। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा करने वाला शख्स अपने आठ साथियों के संग विमान में सफर कर रहा था। उसने साथ यात्रा कर रहे नौ यात्रियों को सीआईएसएफ को सौंप दिया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1086 ने सोमवार की सुबह 8 बजे बेंगलुरु से वाराणसी के लिए उड़ान भरी थी।
An Air India Express spokesperson says, “We are aware of media reports regarding an incident on one of our flights to Varanasi, where a passenger approached the cockpit entry area while looking for the lavatory. We reaffirm that robust safety and security protocols are in place…
— ANI (@ANI) September 22, 2025
एयर इंडिया की सफाई
एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा, "हमें वाराणसी जाने वाली हमारी एक उड़ान में हुई एक घटना के बारे में मीडिया रिपोर्टों की जानकारी है, जहाँ एक यात्री शौचालय ढूँढ़ते हुए कॉकपिट के प्रवेश क्षेत्र में पहुँच गया था। हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और उनसे कोई समझौता नहीं किया गया है। लैंडिंग के समय संबंधित अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई थी और फिलहाल इसकी जाँच चल रही है।"
यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया गया
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उड़ान में हुई इस घटना को लेकर कहा कि उसके मजबूत सुरक्षा प्रोटोकॉल से "कोई समझौता नहीं होगा"। लैंडिंग के समय संबंधित अफसरों को मामले की सूचना दे दी गई थी। अभी इसकी जांच जारी है।" एयर इंडिया एक्सप्रेस के सूत्रों के अनुसार, उस यात्री को अब पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उसे उड़ान के दौरान हुई इस घटना को लेकर नो-फ्लाई सूची में डाला गया है।