
अगर आप अगस्त में ट्रेन से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. रेलवे ने कई ट्रेनों को ट्रैक मरम्मत और तकनीकी कार्यों के कारण अस्थायी रूप से रद्द या आंशिक रूप से रद्द कर दिया है. ऐसे में अगर आप स्टेशन पहुंचने के बाद यह जानेंगे कि आपकी ट्रेन नहीं चल रही, तो आपकी यात्रा और प्लान दोनों बिगड़ सकते हैं. इसलिए यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें.
क्यों हो रही हैं ट्रेनें रद्द?
रेलवे कई रूटों पर मरम्मत और अन्य तकनीकी कार्य कर रहा है. इसका सबसे ज्यादा असर चक्रधरपुर मंडल के रूट्स पर पड़ा है. यहां से गुजरने वाली कई ट्रेनें पूरी तरह या आंशिक रूप से रद्द कर दी गई हैं.
ये भी पढ़ें : पीएम किसान योजना की अगली किस्त पाने के लिए जरूरी है किसान ID, जानें कैसे करें आवेदन
अगस्त में पूरी तरह रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें
18175/18176 हटिया – झारसुगुड़ा मेमू एक्सप्रेस
रद्द: 18 अगस्त से 10 सितंबर 2025 तक
17007 चर्लपल्ली – दरभंगा एक्सप्रेस (वाया रांची)
रद्द: 26 अगस्त और 9 सितंबर 2025
17008 दरभंगा – चर्लपल्ली एक्सप्रेस (वाया रांची)
रद्द: 29 अगस्त और 12 सितंबर 2025
18523 विशाखापट्टनम – बनारस एक्सप्रेस (वाया रांची)
रद्द: 27, 31 अगस्त और 7, 10 सितंबर 2025
18524 बनारस – विशाखापट्टनम एक्सप्रेस (वाया रांची)
रद्द: 28 अगस्त, 1, 8, 11 सितंबर 2025
17005 हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस (वाया रांची)
रद्द: 28 अगस्त 2025
17006 रक्सौल – हैदराबाद एक्सप्रेस (वाया रांची)
रद्द: 31 अगस्त 2025
07051, 07052, 07005, 07006 (चर्लपल्ली ↔ रक्सौल स्पेशल, वाया रांची)
रद्द: 30 अगस्त से 4 सितंबर 2025 के बीच अलग-अलग तिथियों को
18310 जम्मू तवी – सम्बलपुर एक्सप्रेस (वाया रांची)
रद्द: 7 सितंबर 2025
18309 सम्बलपुर – जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाया रांची)
रद्द: 9 सितंबर 2025
13425 मालदा टाउन – सूरत एक्सप्रेस (वाया रांची)
रद्द: 6 सितंबर 2025
13426 सूरत – मालदा टाउन एक्सप्रेस (वाया रांची)
रद्द: 8 सितंबर 2025
15028 गोरखपुर – सम्बलपुर एक्सप्रेस
रद्द: 8 सितंबर 2025
15027 सम्बलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस
रद्द: 9 सितंबर 2025
आंशिक रूप से (आधे रास्ते तक) रद्द ट्रेनें:
15028 गोरखपुर – सम्बलपुर एक्सप्रेस
तारीखें: 23, 25, 27, 29, 31 अगस्त 2025
हटिया तक ही जाएगी, उसके बाद नहीं चलेगी।
15027 सम्बलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस
तारीखें: 24, 26, 28, 30 अगस्त और 1 सितंबर 2025
हटिया से ही चलेगी, उससे पहले का रूट रद्द रहेगा।
आपकी क्या जिम्मेदारी है?
अगर आप अगस्त और सितंबर में इन तारीखों के आस-पास यात्रा कर रहे हैं, तो कृपया रेलवे की वेबसाइट या ऐप पर ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें. इससे आप बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा की योजना बना पाएंगे और रास्ते में असुविधा से बच सकेंगे.