
औरैया में रील बनाने के चक्कर एक युवक बाल-बाल बचा। मंगलवार को एक युवक ने आज नाग पंचमी के दिन सपेरे से काला सांप यानी नागराज black cobra लेकर अपने हाथ में लेकर पहले आशीर्वाद लिया और गले में डालकर रील बनाने लगा। तभी नागराज ने युवक को डस लिया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जान को जोखिम में डाल दिया
यूपी के औरैया जनपद से यह हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक युवक ने सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में अपनी जान को जोखिम में डाल दिया। नाग पंचमी के अवसर पर युवक ने सपेरे से जहरीला खतरनाक नागराज यानी black cobra लेकर गले में डालकर रील बनानी चाही। मगर यह स्टंट उस पर भारी पड़ गया। नाग ने युवक को डस लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
23 वर्षीय युवक अमित सपेरे के पास पहुंचा
औरैया जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर-भीखमपुर मोहल्ले का है। नाग पंचमी के दिन मोहल्ले में एक सपेरा अपने नाग के साथ आया था। मोहल्ले वालों को नाग के दर्शन करा रहा था। इसी दौरान 23 वर्षीय युवक अमित सपेरे के पास पहुंचा। सोशल मीडिया पर रील बनाने की सनक में नाग को अपने गले में डाल लिया। अमित ने नाग का फन छेड़ा और नाग ने तुरंत उसके हाथ में काट लिया। डसते ही युवक की हालत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोग घबरा गए। परिजनों को सूचना मिली और तुरंत अमित को जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां पर उसका इलाज किया गया।
युवक की हालत अब स्थिर बताई गई
चिकित्सकों का कहना है कि युवक की हालत अब स्थिर बताई गई है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। यह घटना सोशल मीडिया पर रील बनाने की होड़ और लापरवाही की जीती-जागती मिसाल बन गई। यह घटना एक चेतावनी भरी है। रील और लाइक के चक्कर में जान से खिलवाड़ करना काफी खतरनाक साबित हो सकती है। अगर समय पर इलाज न होता तो इस स्टंट जान भी जा सकती थी।