Auto Driver Slapped baby girl: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर संवेदनशील दिल दुख से भर जाएगा. वीडियो में एक नन्हीं बच्ची ट्रैफिक सिग्नल पर गुलाब बेचते हुए नजर आती है. वो मासूम किसी वाहन के पास जाकर फूल देने की कोशिश करती है, तभी एक ऑटो ड्राइवर अचानक उसे थप्पड़ जड़ देता है. थप्पड़ लगते ही बच्ची वहां से हट जाती है और फूट-फूटकर रोने लगती है. राहगीरों में से एक राइडर ने इस पूरे दृश्य को रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर साझा किया.
बच्ची ने नहीं लिए पैसे, बैठकर फिर से बेचने लगी गुलाब
वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसने बच्ची को पैसे देने की कोशिश की, लेकिन उस बच्ची ने इनकार कर दिया. ये देख लोग और भी भावुक हो गए. बच्ची ने चुपचाप डिवाइडर पर बैठकर फिर से गुलाब बेचने की कोशिश शुरू कर दी. उसने न किसी से शिकायत की और न ही किसी से मदद मांगी. उसकी हिम्मत और आत्मसम्मान ने लाखों लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर समाज इतना संवेदनहीन कैसे हो गया है.
यह भी पढ़ेंःClothes wash video viral: कपड़े धोने का ये स्टाइल आपको भी करदेगा हैरान... देखें वायरल वीडियो
यूजर्स हुए भावुक, दी प्रतिक्रिया और सलाह
वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो उठे. एक यूजर ने लिखा, "ये दर्द थप्पड़ का नहीं, इज्जत के साथ हुए खिलवाड़ का है।" वहीं एक और यूजर ने लिखा, "अगर मुझे उस ऑटो का नंबर मिल जाता, तो मैं उसे ऐसा सबक सिखाता कि वो जिंदगी भर याद रखता." कई लोगों ने यह भी सुझाव दिया कि अगर सड़क पर कोई बच्चा काम करता या भीख मांगता दिखे, तो तुरंत 1098 पर कॉल करें, जिससे उन्हें सरकार की मदद मिल सके.