Uric Acid Ayurvedic Remedies: आजकल ज्यादातर लोगों में यूरिक एसिड की समस्या देखी जा रही है, यूरिक एसिड बढ़ने की वजह से आप कई और गंभीर बीमारी के शिकार भी हो सकते हैं, जैसे किडनी, गठिया और हार्टसंबंधी बीमारियां हो सकती है। बता दें कि यूरिक एसिड ज्यादा प्यूरिन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बढ़ सकता है। क्योंकि प्यूरिन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से यूरिक एसिड जमने लगता है। लेकिन चिंता करने की बात नहीं है, अगर आपके शरीर में भी यूरिक एसिड की मात्रा अधिक हो गई है, तो कुछ आयुर्वेदिक इलाजों को अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं यूरिक एसिड को कम करने के क्या क्या आयुर्वेदिक इलाज होते हैं।
गिलोय
यूरिक एसिड की शिकायत होने पर गिलोय का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गिलोय औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर किसी के शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाए, तो उसे गिलोय का सेवन करना चाहिए। गिलोय के सेवन से यूरिक एसिड की मात्रा कम होती है।
त्रिफला
यूरिक एसिड की शिकायत से छुटकारा पाने के लिए त्रिफला का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि त्रिफला में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाये जाते हैं, जो यूरिक एसिड की समस्या को ठीक करने में मददगार साबित होते हैं।
अजवाइन
यूरिक एसिड की शिकायत होने पर अजवाइन का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अजवाइन में भी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन करने से भी यूरिक एसिड कंट्रोल होता है। इसके लिए आप अजवाइन की चाय या पानी का सेवन कर सकते हैं।
पुनर्नवा
पुनर्नवा एक जड़ी बूटी है, जिसका सेवन यूरिक एसिड की बीमारी में काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी के शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाए, तो उसे पुनर्नवा का सेवन करना चाहिए। क्योंकि यह यूरिक एसिड की बीमारी को ठीक करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए आप पुनर्नवा के काढ़े का सेवन कर सकते हैं।
मेथी
अगर किसी के शरीर में यूरिक एसिड बढ़ गया हो, तो उसे मेथी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि मेथी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में काफी मददगार साबित होता है। मेथी का सेवन करने से यूरिक एसिड में होने वाले दर्द और सूजन दोनों में आराम मिलता है। इसके लिए मेथी की चाय का सेवन कर सकते हैं।