Baal Aadhaar Card : छोटे बच्चों के लिए Aadhaar Card बनवाने को लेकर कई अभिभावकों के मन में सवाल रहता है कि इसकी शुरुआत कब और कैसे की जा सकती है। UIDAI के मुताबिक आधार बनवाने के लिए कोई न्यूनतम आयु सीमा तय नहीं है। यानी नवजात शिशु का भी जन्म के तुरंत बाद Aadhaar Enrollment कराया जा सकता है। 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जारी होने वाले इस आधार को Baal Aadhaar कहा जाता है, जिसका रंग नीला होता है।
बच्चों के लिए अलग होता है आधार
Baal Aadhaar में 5 साल से कम उम्र के बच्चों के Fingerprint और Iris Scan नहीं लिए जाते। इसमें बच्चे की Digital Photograph दर्ज की जाती है और आधार को माता या पिता में से किसी एक के Aadhaar Card से लिंक किया जाता है। स्कूल Admission, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और बच्चे की पहचान से जुड़े कामों में यह दस्तावेज उपयोगी हो सकता है।
आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरी
बाल आधार बनवाने के लिए बच्चे का Birth Certificate, अस्पताल की Discharge Slip या रिश्ते को साबित करने वाला वैध दस्तावेज मांगा जा सकता है। इसके अलावा माता या पिता में से किसी एक का Aadhaar Card या अन्य वैध पहचान पत्र जरूरी होता है। बच्चे के पते के Verification के लिए माता-पिता का Passport या दूसरा स्वीकार्य Address Proof इस्तेमाल किया जा सकता है। जन्मतिथि दर्ज कराने के लिए Birth Certificate या मान्य दस्तावेज भी जरूरी है।
ये भी पढ़ें : 67 से 50 रुपये पर आई चीनी, फिर भी उपभोक्ता को क्यों नहीं मिल रही पूरी राहत?
ऐसे करें Baal Aadhaar Enrollment
इसके लिए UIDAI के आधिकारिक पोर्टल myAadhaar पर जाकर नजदीकी Aadhaar Seva Kendra के लिए Appointment बुक किया जा सकता है। तय तारीख पर बच्चे और जरूरी दस्तावेजों के साथ केंद्र पहुंचना होगा। 5 साल से कम उम्र के बच्चे का Fingerprint या Iris Scan नहीं होगा, केवल Digital Photo ली जाएगी। बच्चे का Aadhaar माता या पिता के आधार से लिंक किया जाएगा। New Enrollment पूरी तरह निशुल्क है।
5 साल बाद Biometrics अपडेट जरूरी
बच्चे के 5 साल का होने के बाद Aadhaar में Biometrics Update कराना जरूरी होता है। इस प्रक्रिया में बच्चे की 10 उंगलियों के Fingerprints, Iris Scan और Photograph अपडेट किए जाते हैं। UIDAI के नियमों के अनुसार 5 से 7 साल की उम्र के बीच यह अनिवार्य Biometrics Update मुफ्त कराया जाता है। इसलिए बच्चे के 5 साल पूरे होने के बाद अभिभावकों को यह प्रक्रिया समय पर पूरी करा लेनी चाहिए।