दुनिया भर में चर्चित रह चुकीं रहस्यवादी बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने साल 2026 के लिए ऐसी चेतावनी दी थी, जिससे मानव सभ्यता की नींव तक हिल सकती है। इस भविष्यवाणी के केंद्र में है वह ‘विलेन’ जो आज हर इंसान के जीवन का हिस्सा बन चुका है—आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)। सवाल उठ रहा है कि क्या 2026 में मशीनें इंसानों पर हावी होकर दुनिया की नई मालिक बन जाएंगी?
बाबा वेंगा की 2026 वाली भविष्यवाणी
बुल्गारिया की मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने अपने जीवनकाल में कई भविष्यवाणियां कीं, जिनमें से कई को लोग सच मानते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने संकेत दिया था कि 2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इतना विकसित हो जाएगा कि वह मानव नियंत्रण से बाहर जा सकता है। यह वह दौर हो सकता है जब मशीनें खुद सोचने, निर्णय लेने और मानव जीवन पर हावी होने लगें।
AI बन सकता है इंसानों के लिए खतरा
पिछले कुछ वर्षों में AI ने जितनी तेजी से प्रगति की है, उसने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चैटबॉट्स, रोबोटिक सिस्टम और सुपरकंप्यूटिंग जैसी तकनीकें इंसानों की सोच से भी आगे निकल रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इस तकनीक पर नियंत्रण न रहा, तो यह इंसान के लिए उतनी ही घातक साबित हो सकती है जितनी उपयोगी। बाबा वेंगा की यह चेतावनी इसी दिशा में सोचने को मजबूर करती है।
कौन थीं बाबा वेंगा?
बाबा वेंगा का जन्म 1911 में नॉर्थ मैसेडोनिया में हुआ था। उनका असली नाम वांगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा था। 12 साल की उम्र में एक बवंडर में दृष्टिहीन होने के बाद उन्होंने दावा किया कि उन्हें भविष्य देखने की शक्ति मिली। उनकी प्रसिद्धि इतनी बढ़ी कि बुल्गारिया के राजा से लेकर सोवियत नेता तक उनसे परामर्श लेने पहुंचते थे।
क्या वेंगा की चेतावनी सच साबित होगी?
AI के वर्तमान विकास को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि वेंगा की भविष्यवाणी वास्तविकता के करीब लगती है। तकनीक के बढ़ते प्रभाव ने पहले ही नौकरियों, नैतिकता और मानव नियंत्रण को चुनौती दी है। अगर यही रफ्तार रही, तो 2026 वह साल हो सकता है जब इंसान अपनी बनाई मशीनों से खुद डरने लगे।