Gujarat Schools New Rules: गुजरात सरकार ने प्राइमरी स्कूल के बच्चों के लिए एक अहम फैसला लिया है। सरकार के फैसले के मुताबिक अब राज्य के सभी प्राइमरी स्कूलों में हर शनिवार को “नो स्कूल बैग डे” मनाया जाएगा। यह रूल 5 जुलाई 2025 से पूरे गुजरात के प्राइमरी स्कूलों में लागू किया जा सकता है। बता दें कि ये फैसला 1 से 8 कक्षा तक के बच्चों के लिए लिया गया हैं। बच्चों के लिए शनिवार को बेगलेस डे होगा, जिसमें पढ़ाई की जगह फिजिकल एक्टिविटी करवाई जाएंगी।
मानसिक और शारीरिक रूप से रहेंगे स्वस्थ
सरकार ने नई शिक्षा नीति का फैसला बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए लिया है। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को सूचना दे दी है कि बेगलेस डे के दिन पढ़ाई के अलावा फिजिकल एक्टिविटी करवाई जाएंगी, जिसमें योग, मास ड्रिल, कल्चरल एक्टिविटी, गेम्स, प्रोजेक्ट, म्यूजिक, पेंटिंग, टूरिज्म आदि शामिल होंगे। इन एक्टिविटी से बच्चे न कि सिर्फ मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे।
5 जुलाई से लागू हो सकता है
गुजरात सरकार नो स्कूल बैग डे 5 जुलाई से लागू कर सकती है। इसके लागू होने से बच्चों को काफी मदद मिलेगी। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चे अलग-अलग तरह की एक्टिविटीज कर पाएंगे। जिससे वो पढ़ाई के साथ-साथ कुछ अलग कर पाएंगे। इसके लागू होने से बच्चे अपने आपको पढ़ाई के साथ-साथ क्रिएटिविटी से भी जोड़ पाएंगे। नो बैग डे से बच्चों का तनाव भी कम होगा।
उत्तराखंड में लिया गया था फैसला
बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड में भी नई शिक्षा नीति के तहत ये फैसला लिया गया था। अप्रैल 2025 में उत्तराखंड सरकार ने सरकारी और निजी स्कूलों में शनिवार को बैगलेस डे मनाने का फैसला लिया था।