Bajaj New Launch: बजाज ऑटो ने अपनी फ्लैगशिप मोटरसाइकिल Bajaj Pulsar NS400Z को एक बड़े मैकेनिकल अपडेट के साथ दोबारा लॉन्च किया है। अब इसमें नया 350CC की इंजन दिया गया है। इंजन बदलने के बाद भी Bajaj ने इसकी कीमत को कम रखने की अपनी पुरानी रणनीति जारी रखी है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस बाइक को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
सबसे बड़ा बदलाव इसके दिल यानी इंजन में हुआ है। अब इसमें पुराने 373cc इंजन की जगह नया 349.13cc का इंजन दिया गया है। यह इंजन 40hp की पावर देता है और 33.2nm का टॉर्क जनरेट करता है। अगर पुराने मॉडल से तुलना करें तो नई बाइक की पावर पहले के मुकाबले थोड़ी कम हुई है।
कितनी है कीमत
इंजन में बदलाव करने के बावजूद Bajaj ने NS400Z की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। इस बाइक को 1.93 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस बाइक में ब्रुकलिन ब्लैक, ग्लॉसी रेसिंग रेड, प्यूटर ग्रे और पर्ल मेटालिक व्हाइट कलर शामिल है।
यह भी पढ़ें: Hyundai New Launch: हुंडई ने लॉन्च की नई वेन्यू नाइट, जानें क्या है खासियत और कितनी है कीमत
कैसा है डिजाइन
डिजाइन की बात करें, तो डिजाइन के मामले में Bajaj NS400Z में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। इसके बॉडी पैनल्स काफी शार्प हैं और यह दिखने में काफी मस्कुलर और पावरफुल लगती है। अपने स्पोर्टी अंदाज की वजह से यह उन युवाओं को काफी पसंद आती है जिन्हें एक स्टाइलिश बाइक चाहिए।
मिलेंगे ये फीचर्स
इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ नया 'बॉन्डेड ग्लास' एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, जिसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल और कॉल/SMS अलर्ट की सुविधा है। फ्रंट में 43mm के USD (Upside Down) फोर्क्स और रियर में 6-स्टेप एडजस्टेबल नाइट्रॉक्स मोनोशॉक। ब्रेकिंग के लिए 320mm फ्रंट डिस्क और डुअल-चैनल ABS दिया गया है। 'Z' शेप के सिग्नेचर DRLs के साथ फुल LED लाइटिंग सेटअप दिया गया है।