Balcony Plants : घर की बालकनी में पौधे लगाने से जगह ज्यादा खूबसूरत और ताजा नजर आती है. लेकिन हर बालकनी में दिनभर तेज धूप नहीं पहुंचती. खासकर फ्लैट या आसपास ऊंची इमारतों वाली जगहों पर बालकनी का कुछ हिस्सा छाया में रहता है. ऐसे में धूप पसंद करने वाले पौधे लगाने पर उनके पत्ते पीले पड़ सकते हैं या पौधे कमजोर हो सकते हैं। इसलिए कम रोशनी में भी अच्छी तरह बढ़ने वाले पौधों का चुनाव करना बेहतर है.
स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट कम रोशनी में भी आसानी से रखा जा सकता है. इसकी पत्तियां लंबी और आकर्षक होती हैं और इसे बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं पड़ती। कम देखभाल वाले पौधों में इसे अच्छा विकल्प माना जाता है.
मनी प्लांट
मनी प्लांट घरों में काफी लोकप्रिय है. इसे तेज सीधी धूप की जरूरत नहीं होती और यह अप्रत्यक्ष रोशनी में भी बढ़ सकता है. इसे गमले या हैंगिंग पॉट में लगाया जा सकता है.
स्पाइडर प्लांट
स्पाइडर प्लांट भी हल्की रोशनी वाली जगह के लिए उपयोगी विकल्प है। इसकी पतली पत्तियां और छोटे नए पौधे बालकनी को सुंदर लुक देते हैं.
पीस लिली
पीस लिली को तेज सीधी धूप पसंद नहीं होती। हल्की से मध्यम अप्रत्यक्ष रोशनी में इसे रखा जा सकता है। इसके सफेद फूल घर की बालकनी को खूबसूरत बना सकते हैं.
ZZ प्लांट
ZZ प्लांट कम रोशनी में भी अच्छी तरह रह सकता है और इसकी देखभाल अपेक्षाकृत आसान होती है. पानी भी जरूरत के हिसाब से ही देना चाहिए.
पोथोस और फिलोडेंड्रॉन
पोथोस और फिलोडेंड्रॉन भी कम रोशनी वाली बालकनी के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं। दोनों को तेज सीधी धूप से बचाकर रखना बेहतर रहता है.
पौधों की देखभाल भी जरूरी
कम रोशनी वाले पौधों का मतलब यह नहीं कि उन्हें बिल्कुल रोशनी की जरूरत नहीं होती. पौधों को उनकी जरूरत के अनुसार अप्रत्यक्ष रोशनी, सही पानी और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी देना जरूरी है. पौधा खरीदने से पहले उसकी रोशनी और पानी की जरूरत जरूर समझ लें.