इमरान खान से मिलने पहुंचे खैबर पख्तूनख्वा (KPK) के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी को जेल के बाहर रोक दिया गया है। उन्हें इमरान खान से मिलने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद से वे जेल के बाहर ही धरने पर बैठ गए हैं। इमरान खान की सेहत को लेकर कई तरह के दावे हो रहे हैं। उनकी पार्टी पीटीआई के समर्थक उनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं। इमरान खान की बहनों को भी उनसे मिलने नहीं दिया गया, जिसके बाद वे भी जेल के बाहर धरने पर बैठ गई हैं। पीटीआई समर्थकों का आरोप है कि सरकार और सेना इमरान खान की हत्या की कोशिश कर रहे हैं।
इमरान खान हत्या को लेकर गहराया सस्पेंस
सोहेल अफरीदी के अनुसार, एक प्रांत के 4 करोड़ लोगों का सीएम होने के बाद भी उन्हें मिलने नहीं दिया गया। क्या कड़वाहट नहीं है। मुझे इमरान खान से मिलने की इजाजत क्यों नहीं दी जा रही है?" पाकिस्तान में गुरुवार (27 नवंबर 2025) को शाम 5:30 बजे नेशनल असेंबली की आपातकाल बैठक बुलाई गई है। इमरान खान की मौत को लेकर सस्पेंस बढ़ता जा रहा है।
जेल के बाहर ही धरने पर बैठ सोहेल अफरीदी
केपीके मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी का कहना है कि उन्हें इमरान खान से जेल में मिलने से मना किया। इमरान खान की पार्टी पीटीआई की खैबरपख्तूनख्वा में सरकार है। सोहेल अफरीदी उनकी पार्टी के इकलौते सीएम हैं। इमरान खान के समर्थक बीते कई दिनों से अदिआला जेल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन अब पाकिस्तान के अन्य शहरों तक पहुंच चुका है।