भारत की राजधानी दिल्ली में लाल किले के करीब हुए घातक धमाके को लेकर अवामी लीग की छात्र शाखा बांग्लादेश स्टूडेंट लीग ने कड़ी निंदा की है। अवामी लीग की स्टूडेंट यूनिट ने इसे पाकिस्तान समर्थित चरमपंथी समूहों की ओर से किया क्रूर और अस्थिर करने वाला काम बताया है।
क्रूर और अस्थिर एजेंडे की एक और याद दिलाता है
बांग्लादेश स्टूडेंट लीग ने एक बयान जारी करते हुए कहा, ऐतिहासिक लाल किले के पास हुआ घृणित हमला पाकिस्तान के लंबे समय से मौजूद आतंकी ढांचे से वैचारिक और सैन्य सहायता प्राप्त चरमपंथी समूहों की ओर से अपनाए जा रहे क्रूर और अस्थिर एजेंडे की एक और याद दिलाता है।
ये भी पढ़ें: Delhi Blast: दिल्ली धमाके पर सरकार सख्त, कैबिनेट ने आतंकी हमला करार देकर जांच तेज करने के दिए निर्देश
आम नागरिकों की जान को खतरा
बयान में कहा गया है कि दशकों से, पाकिस्तान का सुरक्षा प्रतिष्ठान अपने पड़ोसियों के खिलाफ दबाव बनाने को लेकर सीमा पार के आतंकवाद संगठनों को प्रायोजित, प्रशिक्षित और तैनात करने में लगा रहा है। इससे पूरे उपमहाद्वीप में शांति को भंग करने में लगा हुआ है। यहां पर आम नागरिकों की जान को खतरा बना हुआ है।
मानवीय मानदंडों के साथ गंभीर विश्वासघात
लीग ने कहा, विस्फोट का स्वरूप एक सुनियोजित साजिश को दिखाता है। ये साफ करता है कि आतंकवाद के जरिए लोकतंत्र को अस्थिर करने सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने और क्षेत्रीय स्थिरता को बाधित करने का गंभीर प्रयास किए गए हैं। इस तरह की रणनीति अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन और मानवीय मानदंडों के संग गंभीर विश्वासघात बताया है।