बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आयरलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए 14 खिलाड़ियों की टीम घोषित कर दी है और सबसे बड़ी चर्चा जिस नाम की है, वो ओपनर महमुदुल हसन जॉय की वापसी है. कप्तानी विवाद के बाद ये बांग्लादेश की पहली टेस्ट सीरीज है और बोर्ड ने एक बार फिर नजमुल हसन शांतो को कप्तान की कमान सौंपकर साफ कर दिया है कि टीम अब स्थिरता के साथ आगे बढ़ना चाहती है. आयरलैंड की टीम नवंबर में दौरा करेगी जहां दो टेस्ट और तीन T20 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीरीज को बांग्लादेश के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि टीम साल में दोबारा कोई टेस्ट नहीं खेलेगी.
जॉय की वापसी ने बढ़ाया रोमांच
महमुदुल जॉय को श्रीलंका सीरीज से बाहर कर दिया गया था क्योंकि उनका औसत 22.79 था. लेकिन नेशनल क्रिकेट लीग में हाल ही में लगाए गए उनके शानदार शतक ने उनकी किस्मत बदल दी. चयनकर्ताओं ने उनके प्रदर्शन पर भरोसा जताते हुए उन्हें दोबारा टीम में जगह दी है. जॉय की वापसी बांग्लादेश के टॉप ऑर्डर के लिए बेहद मजबूत संकेत है, क्योंकि वे लंबे फॉर्मेट में बड़ी पारी खेलने की क्षमता रखते हैं. वहीं श्रीलंका सीरीज में मौजूद नईम हसन, महिदुल इस्लाम और अनमुल हक को इस बार टीम से बाहर कर दिया गया है.
नई प्रतिभाओं पर बांग्लादेश का भरोसा
चयन समिति ने बाएं हाथ के युवा स्पिनर हसन मुराद को लगातार दूसरी बार टीम में बरकरार रखा है. मुराद ने अभी तक टेस्ट डेब्यू नहीं किया है, लेकिन कोचिंग स्टाफ उनके हुनर से बेहद प्रभावित है. टीम इस सीरीज को एक बड़े मौके की तरह देख रही है ताकि घरेलू परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी टेस्ट रैंकिंग मजबूत कर सके। घरेलू मैदान, स्पिन फ्रेंडली पिचें और मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप बांग्लादेश इस बार आयरलैंड को कड़ी चुनौती देने के लिए पूरी तरह तैयार है.
आयरलैंड दौरे का पूरा शेड्यूल
11 नवंबर से सिलहट में पहला टेस्ट शुरू होगा, दूसरी भिड़ंत 19 नवंबर से ढाका में खे ली जाएगी. इसके बाद 27 नवंबर से तीन T20 मैचों की भिड़ंत चटगांव और ढाका में होगी. आयरलैंड की टीम लंबे समय बाद बांग्लादेश दौरे पर आ रही है और इस बार उनके सामने एक और भी मजबूत, और भी आक्रामक बांग्लादेश टीम मैदान में होगी. महमुदुल जॉय की वापसी, शांतो की कप्तानी और मिराज–तैजुल की स्पिन जोड़ी आयरिश टीम को कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा.