Bank Holiday: जून माह का अंतिम सप्ताह शेष बचा है, ऐसे में हर व्यक्ति को अपने काम संपादित करने की जल्दी रहती है. लेकिन यदि आप जून के लास्ट में बैंक संबंधी कोई काम निपटाना चाहते हैं तो थोड़ा ठहर जाएं. क्योंकि कई राज्यों में जून के अंतिम सप्ताह में चार दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं. हालांकि ऑनलाइन काम पहले की तरह ही होते रहेंगे. साथ ही बैंक छुट्टियों का पूरे देश में भी असर नहीं होगा. क्योंकि स्थानीय त्योहारों की वजह से कुछ ही शहरों में इन छुट्टियों का असर देखने को मिलेगा..
23 जून से 30 जून तक बैंक कब-कब बंद रहेंगे?
- 27 जून (शुक्रवार): रथ यात्रा / कांग — ओडिशा और मणिपुर में बैंक बंद
- 28 जून (शनिवार): चौथा शनिवार — देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे
- 29 जून (रविवार): साप्ताहिक अवकाश — इस दौरान भी देशभर में बैंक बंद रहेंगे
- 30 जून (सोमवार): रेमना नी — इस दिन मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे
इस महीने पहले भी रह चुकी हैं ये छुट्टियां
बता दें कि जून के महीने में पहले भी बैंक बंद रह चुके हैं. इनमें
- 11 जून: संत कबीर जयंती / सागा दावा — सिक्किम और हिमाचल प्रदेश में
- 14 जून (शनिवार): दूसरा शनिवार — पूरे देश में बैंक बंद
- 15 जून (रविवार): साप्ताहिक अवकाश — देशभर में बंद
- 22 जून (रविवार): साप्ताहिक अवकाश — देशभर में बंद
छुट्टी के दिन भी कर सकते हैं बैंक से जुड़े ये काम
बैंक छुट्टी के दौरान भी आप अपने डिजिटल बैंकिंग ऑप्शन जैसे कि इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, UPI, NEFT और ATM के जरिए कई काम निपटा सकते हैं. हालांकि, तकनीकी कारणों या सर्वर डाउन जैसी समस्याओं की स्थिति में बैंक सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित हो सकती हैं.