Bank of Baroda Recruitment 2025: अगर आप बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। जी हां क्योंकि बैंक ऑफ बड़ौदा ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए 2700 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीक 1 दिसंबर 2025 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद “Apprentice Recruitment 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले लोगों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
वहीं आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
चयन प्रक्रिया और स्टाइपेंड
आपको बता दें कि इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन एग्जामिनेशन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा में 100 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि एक घंटे की होगी। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। वहीं इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 15,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा।