
BOB Recruitment 2025: बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 58 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर 2025 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं।
STEP 2. वेबसाइट पर करियर सेक्शन में जाकर करंट ऑपर्च्युनिटीज पर क्लिक करें।
STEP 3. अब पंजीकरण करें।
STEP 4. इसके बाद लॉगिन कर एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
STEP 5. पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें
STEP 6. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
आवेदन शुल्क और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये शुल्क जमा करना होगा। तो वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये रखा गया है। फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। वहीं, आयुसीमा की बात करें, तो सभी पदों पर अलग-अलग आयुसीमा निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
58 पद भरे जाएंगे
इस भर्ती के जरिए कल 58 पदों को भरा जाएगा। जिसमें मैनेजर के 21, सीनियर मैनेजर के 15, चीफ मैनेजर के 10, फॉरेक्ट एक्विजिशन एंड रिलेशनशिप मैनेजर के 6, फायर सेफ्टी ऑफिसर के 6 पद शामिल है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट,साइकोमेट्रिक टेस्ट,ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।