Bank of India Apprenticeship Recruitment 2025: बैंक में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 400 अप्रेंटिस पदों पर युवाओं को प्रशिक्षण का मौका मिलेगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 25 दिसंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैंय़ आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 जनवरी 2026 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक डिग्री होना जरूरी है। स्नातक की डिग्री की अवधि 1 अप्रैल 2021 से 1 दिसंबर 2025 के बीच की होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
इन राज्यों में होगी भर्ती
इस भर्ती के तहत देश के कई राज्यों में अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा। जिसमें असम, बिहार, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, दिल्ली और अन्य राज्यों में अलग-अलग शहरों के लिए सीटें तय की गई हैं।
कितना मिलेगा स्टाइपेंड
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को एक साल के प्रशिक्षण के दौरान हर महीने 13,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। इसमें से 8,500 रुपये बैंक ऑफ इंडिया की ओर से दिए जाएंगे, जबकि 4,500 रुपये सरकार की ओर से डीबीटी के जरिए उम्मीदवार के खाते में भेजे जाएंगे।