Bank Of India Recruitment 2025: अगर आप बैकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। जी हां क्योंकि बैंक ऑफ इंडिया ने डिपार्टमेंट में चीफ मैनेजर, सीनियर मैनेजर, लॉ ऑफिसर, मैनेजर जैसे पदों पर भर्ती निकाली है। इस नई बैंक भर्ती का नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 नवंबर 2025 से शुरू की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bankofindia.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bankofindia.bank.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 115 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें चीफ मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर आईटी, रिस्क, लॉ, इंजीनियरिंग आदि पद शामिल हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 नवंबर 2025 से शुरू की जाएगी, जो कि 30 नवंबर 2025 तक चलेगी।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
वहीं इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास 60 प्रतिशत अंकों के साथ बी.ई/बीटेक कंप्यूटर साइंस/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स कम्यूनिकेशन या एमसीए/एमएससी/कंप्यूटर साइंस/आईटी आदि की डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं आयु सीमा की बात करें, तो सभी पदों पर आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है।
यह भी पढ़ें: NIT Vacancy 2025: एनआईटी में ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर निकली बंपर भर्ती, इस लिंक से करें आवेदन
आवेदन शुल्क
वहीं आवेदन शुल्क की बात की जाए, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये फीस देनी होगी। तो वहीं एससी/एसटी पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों को 175 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।